×

Saugat-e-Modi: 32 लाख मुसलमानों को मिलेगी ईदी, जानें क्या है ’सौगात-ए-मोदी’ अभियान

Saugat-e-Modi: ’सौगात-ए-मोदी’ किट के जरिए भाजपा अल्पसंख्यक परिवार से जुड़ने की फिराक में भी है। ईद से पहले मस्जिदों के जरिए इन किटों को जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों में बांटा जाएगा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 25 March 2025 3:27 PM IST
Saugat-e-Modi
X

Saugat-e-Modi

Saugat-e-Modi: देश के गरीब मुलसमानों को ईद मनाने में कोई समस्या न हो। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहल की है। भाजपा देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवार को ईद के अवसर पर सौगात देने जा रही है। बीते रविवार को भाजपा ने इस ’सौगात-ए-मोदी’ किट बांटने का ऐलान किया था। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में दिल्ली के निजामुद्दीन से इस अभियान की शुरूआत की जाएगी।

’सौगात-ए-मोदी’ किट के जरिए भाजपा अल्पसंख्यक परिवार से जुड़ने की फिराक में भी है। ईद से पहले मस्जिदों के जरिए इन किटों को जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों में बांटा जाएगा। इसके लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के 32 हजार पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों से जुड़ेंगे और जरूरतमंद परिवारों तक ’सौगात-ए-मोदी’ किट पहुंचायेंगे।

सांप्रदायिक सद्भाव को मिलेगा बढ़ावा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने ’सौगात-ए-मोदी’ किट को लेकर कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देष्य यह है कि रमजान के पाक महीने के पूरे होने के बाद ईद के मौके पर किसी भी मुसलमान भाई के परिवार को तकलीफ का सामना न करना पड़े। वैसे भी रमजान में गरीबों, रिश्तेदारों और कमजोर लोगों की मदद के बारे में कहा गया है। जमाल सिद्दीकी ने यह भी कहा कि इस तरह के अभियान से सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा मिलेगा।

ईद मिलन समारोह का भी होगा आयोजन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह भी आयोजित किये जायेंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने कहा कि इस अभियान के जरिए भाजपा मुसलमानों के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने और समर्थन जुटाया जाएगा।

सौगात-ए-मोदी किट में मिलेगीं ये चीजें

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को ’सौगात-ए-मोदी’ अभियान का एलान किया था। इस किट में खाने-पीने की चीजों और कपड़े होंगे। किट में खजूर, सेंवई, चीनी और ड्राई फ्रूट्स भी होगा। महिलाओं को दी जाने वाली किट में सूट और पुरूषों की किट में कुर्ता-पायजामा भी होगा। बताया जा रहा है कि ’सौगात-ए-मोदी’ किट की कीमत लगभग 500 से 600 रुपए होगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story