TRENDING TAGS :
ओडिशा में 2020 से 2024 के बीच 36000 से ज्यादा महिलाएं और 8400 बच्चे लापता, कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा
Odisha News: कांग्रेस ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकारें महिला सुरक्षा के खोखले दावे तो करती हैं, लेकिन असलियत में वह पूरी तरह नाकाम हैं। BJP सरकार को ओडिशा की जनता को जवाब देना होगा।
ओडिशा में सरकार के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन
Odisha: ओडिशा वाले रिपोर्ट पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में लिखा, ओडिशा में साल 2020 से 2024 के बीच 36,000 से अधिक महिलाएं और 8,400 बच्चे लापता हो गए। ये बात मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने खुद विधानसभा में बताई है।
इसी मुद्दे पर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष @BHAKTACHARANDAS के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। ओडिशा का यह मामला गंभीर और चौंकाने वाला है।
कांग्रेस ने आगे लिखा, नरेंद्र मोदी और उनकी सरकारें महिला सुरक्षा के खोखले दावे तो करती हैं, लेकिन असलियत में वह पूरी तरह नाकाम हैं। BJP सरकार को ओडिशा की जनता को जवाब देना होगा।
CM मोहन चरण माझी ने कहा
वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य में किस ओर विकास पर ध्यान दे रहे हैं उस पर उन्होंने बात की। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने यहां मयूरभंज जैसे पिछड़े इलाकों पर ध्यान दिया है। पिछली सरकार ने इन इलाकों पर ध्यान नहीं दिया, उसने सिर्फ वोट बैंक पर ध्यान दिया। आज हमने यहां जल संसाधन, सिंचाई, पेयजल, सड़क क्षेत्र आदि से जुड़ी कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। आने वाले दिनों में इन इलाकों को प्राथमिकता देकर विकास किया जाएगा।