×

भूकंप के कई झटके: कांप उठा भारत, रातभर लोग रहे बेचैन

महाराष्ट्र में बीती रात से आज सुबह तक तीन बार भूकंप के ताबड़तोड झटकों को महसूस किया गया। 12 घंटों में आये तीन बार भूकंप से लोगों में खौफ का माहौल है।

Shivani
Published on: 5 Sep 2020 3:24 AM GMT
भूकंप के कई झटके: कांप उठा भारत, रातभर लोग रहे बेचैन
X
महाराष्ट्र में बीती रात से आज सुबह तक तीन बार भूकंप के ताबड़तोड झटकों को महसूस किया गया। 12 घंटों में आये तीन बार भूकंप से लोगों में खौफ का माहौल है।

मुंबई: कोरोना संकट के बीच लगातार आ रहे भूकंप से विषेशज्ञ भी परेशान है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में करीब 12 घंटों में एक के बाद एक तीन बार भूकंप के झटके महसूस किये है। शुक्रवार की रात बार बार भूकंप आने से लोगों की नींद उड़ गयी। वहीं शनिवार यानि आज सुबह फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। हालंकि इनकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 मापी गयी, जिसके कारण किसी बड़े नुकसान को झेलना नहीं पड़ा।

महाराष्ट्र में 12 घंटों में 3 बार आया भूकंप

दरअसल, महाराष्ट्र में बीती रात से आज सुबह तक तीन बार भूकंप के ताबड़तोड झटकों को महसूस किया गया। 12 घंटों में आये तीन बार भूकंप से लोगों में खौफ का माहौल है। बता दें कि राज्य के नासिक में शुक्रवार की रात 12 बजे भूकंप आया। थोड़ी देर बाद फिर भूकंप के झटकों को लोगों ने महसूस किया।

5.1 Magnitude Earthquake hits manipur ukhrul

आज सुबह मुंबई में 2.7 तीव्रता का भूकंप

इसके बाद आज सुबह करीब 6.36 बजे मुंबई में भूकंप आया। इसका केंद्र मुंबई से 98 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में मिला। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी। हालाँकि इसकी तीव्रता रात में नासिक में आये भूकंप से कम रही।

ये भी पढ़ेंःकानून-व्यवस्था पर IAS-IPS की सूची तैयार, फेरबदल पर CM योगी जल्द लगाएंगे मुहर

नासिक में देर रात दो बार महसूस हुए झटके

बता दें कि रात में आये पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 आंकी गई। बाद में दूसरे भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.6 मापी गयी। हालांकि, इन तीनों भूकंप के झटकों में जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake

पालघर में आ चुका भूकंप

गौरतलब है कि पिछले महीने भी महाराष्ट्र के पालघर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 2.8 मापी गई थी। हालांकि, उस भूकंप में भी किसी के हताहत होने या कोई नुकसान की खबर नहीं थी।

ये भी पढ़ेंः बिहार के हालात: अधिकारियों की अहम बैठक, कोरोना-बाढ़ संकट से बचने का बना प्लान

क्यों आता है भूकंप?

– पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूम रही हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है।

reason of continuous earthquake hit in North East

– बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं।

– नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story