×

अभी-अभी गिरी 5 मंजिला इमारत, 100 लोग मलबे में दबे, राज्य में मचा कोहराम

महाराष्ट्र में सोमवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां रायगढ़ में एक पांच मंजिला इमारत गिर गयी। इस घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे के नीचे करीब 100 लोग दबे हैं।

Shivani
Published on: 24 Aug 2020 2:37 PM GMT
अभी-अभी गिरी 5 मंजिला इमारत, 100 लोग मलबे में दबे, राज्य में मचा कोहराम
X

मुंबई: महाराष्ट्र में सोमवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां रायगढ़ में एक पांच मंजिला इमारत गिर गयी। इस घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे के नीचे करीब 100 लोग दबे हैं। इलाके में चीख पुकार मच गयी है। जानकारी होते ही आनन फानन में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँच गए। वहीं एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुँच कर राहत बचाव कार्य में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि मौके पर एनसीआरएफ की 3 टीमें पहुंची है।

रायगढ़ के महाड़ में 5 मंजिला इमारत गिरी

मामला महाराष्ट्र के रायगढ़ का है, यहां महाड़ इलाके में भीषण हादसा हो गया। एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गयी। देखते ही देखते पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गयी। घटना से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। जानकारी होते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुँच गए।

ये भी पढ़ेंः सीएम का बिगड़ा स्वास्थ्य: आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, सरकार में मचा हड़कंप

मलबे में 100 लोगों के फंसे होने की आशंका

एनडीआरएफ की 3 टीमें भी भीषण हादसे का शिकार हुए लोगों को बचाने के लिए रवाना कर दी गयी। जानकारी मिल रही है कि इमारत के मलबे में 100 लोग दबे हैं। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम स्थानीय लोगों के साथ मिल कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

ये भी पढ़ेंः कोरोना का डर भगाने को अपनाते हैं ये अनोखा तरीका, जानकर कांप जाएगी रूह

एनडीआरएफ की 3 टीमें कर रही रेस्क्यू

वहीं बड़े अफसर भी घटना स्थल पर पहुँच गए हैं। इस घटना को लेकर रायगढ़ एसपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 70 से 75 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story