×

5G spectrum Auction: सरकार ने नीलामी से कमाए 1.5 लाख करोड़ रूपये, इस कंपनी ने खरीदा सबसे अधिक स्पेक्ट्रम

5G spectrum Auction: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी रिलायंस जियो ने सबसे अधिक स्पेक्ट्रम खरीदे। कंपनी ने 88,078 करोड़ रूपये के 24,740 MHz स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया।

Krishna Chaudhary
Published on: 1 Aug 2022 2:23 PM GMT
5G spectrum Auction ends
X

5G spectrum Auction ends (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

5G spectrum Auction: देश की पहली 5G spectrum नीलामी खत्म सोमवार को खत्म हो गई। सात दिनों तक चले इस नीलामी में सरकार को 1,50,173 करोड़ रूपये की कमाई हुई है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी रिलायंस जियो ने सबसे अधिक स्पेक्ट्रम खरीदे। कंपनी ने 88,078 करोड़ रूपये के 24,740 MHz स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया। जियो के बाद दूसरे स्थान पर एयरटेल रहा, जिसने 43,084 करोड़ रूपये के विभिन्न बैंडों में 19,867 MHz स्पेक्ट्रम खरीदा।

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने 18784 करोड़ रूपये के 2,668 MHz का अधिग्रहण किया। वहीं नीलामी में शामिल होकर काफी काफी सुर्खियां बटोरने वाले अडाणी ग्रुप के अडाणी नेटवर्क्स ने 212 करोड़ रूपये का 26 GHz बैंड में 400 MHz स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया।

पिछले साल भी जियो ने लगाई थी सबसे अधिक बोली

उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जीयो बीते साल भी सबसे अधिक मुल्य का स्पेक्ट्रम खरीदा था। जियो ने 57,122.65 करोड़ रूपये का स्पेक्ट्रम लिया था। इसके बाद भारती एयरटेल ने 18699 करोड़ रूपये की और वोडाफोन-आइडिया ने 1993.40 करोड़ रूपये का स्पेक्ट्रम खरीदा था।

सरकार ने भी कमाई के तोड़े रिकॉर्ड

केंद्र सरकार ने भी स्पेक्ट्रम नीलामी से होने वाले आय के मामले में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे पहले सरकार ने साल 2015 में 4जी इंटरनेट सेवा के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी में 1.09 लाख करोड़ रूपये कमाए थे। साल 2010 में सरकार को 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में 50,968.37 रूपये मिले थे। बता दें इस बार नीलामी में 4.3 लाख करोड़ रूपये के 72 GHz स्पेक्ट्रम को ब्लॉक पर रखा गया है। इसकी वैलिडिटी 20 साल की होगी।

अक्टूबर में शुरू हो सकती है 5जी सेवा

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 12 अगस्त तक आवंटन से जुड़ी सारी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अक्टूबर में हम देश में 4जी से 10 गुना तेज 5जी इंटरनेट सेवाओं को लॉन्च कर पाने में सक्षम होंगे।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story