×

6 माह की मासूम मिली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल के 54 स्टाफ मेंबर क्वारंटाइन

चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में एक 6 महीने की मासूम कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन के 54 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

Aradhya Tripathi
Published on: 23 April 2020 5:17 AM GMT
6 माह की मासूम मिली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल के 54 स्टाफ मेंबर क्वारंटाइन
X

पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। आए दिन देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। सरकार द्वारा लाख प्रयास के बाद भी अभी तक इस जानलेवा वायरस पर काबू नहीं पाया जा सका है। ऐसे में चंडीगढ़ से एक आँखे नम कर देनी वाली खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ के पीजीआई में एक 6 महीने की बच्छी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

हार्ट की पेशेंट है बच्ची

चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में एक 6 महीने की मासूम कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। और अस्पताल प्रशासन के 54 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। जिनमें 18 मुख्य डॉक्टर भी शामिल हैं। असल में बच्ची को अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के लिए एडमिट कराया गया है। फगवाड़ा की रहने वाली इस बच्ची को पैदाइशी दिल की बीमारी है। इस लिए बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें- रामायण की खास बात: मां सीता से भी अधिक था इस सती का त्याग

लेकिन उसकी हार्ट सर्जरी होने से पहले ही डॉक्टर्स को उसके कोरोना संक्रमित होने की खबर लग गई। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बच्ची को इस्ससे पहले लुधियाना के एक कॉरपोरेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 36 दिन वहा भर्ती रहने के बाद भी बच्ची की हालत में जब सुधार नहीं आया तो उसे पीजीआई रिफर कर दिया गया। जहां उसकी सर्जरी होनी थी।

21 अप्रैल को पता चला संक्रमण

पीजीआई के एक बुलेटिन में जानकारी देते हुए बताया गया कि 21 अप्रैल को बच्ची में कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद उसे तुरंत ही पीजीआई के ही नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन में रेफर कर दिया गया है। जहां बच्ची का इलाज कोविड सुविधा केंद्र में चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बच्ची को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टर्स द्वारा अभी ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्ची को संक्रमण कैसे हुआ है।

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने कहा था अमिताभ बच्चन को गैंगेस्टर, बताया था जान का खतरा, जानिए क्यों

फिलहाल बच्ची के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही पूरे स्टाफ को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। फिलहाल बच्ची की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। बच्ची का इलाज चल रहा है। अब देखना है की इस मासूम के साथ क्या होता है। हम दुआ करते हैं कि ईश्वर इस मासूम को जल्द ही स्वस्थ करे।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story