×

7 August 2022 Ka Itihas: देखें आज का इतिहास, न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री किया हासिल

7 August 2022 Aaj Ka Itihas: उल्लेखनीय 7 अगस्त को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 7 अगस्त के इतिहास से संबधित हो।

Preeti Mishra
Published on: 7 Aug 2022 1:12 AM GMT
7 August 2022 Aaj Ka Itihas
X

7 August 2022 Aaj Ka Itihas

7 August Aaj Ka Itihass: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 7 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 7 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 7 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 7 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 7 अगस्त के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 7 अगस्त को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 7 अगस्त के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 7 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

7 अगस्त की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

1668 - प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल किया।

1753 - ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई।

1880 - उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।

1905 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं का बहिष्कार किया।

1914 - रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।

1944 - 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ।

1947 - मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।

1957 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1966- लैंसिंग, मिशिगन में नस्लभेदी दंगे भडक़े।

1985 - गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियड्र्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।

1990 - अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।

1994 - इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई।

1996 - अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता

चला।

1998 - केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।

1999 - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।

2000 - रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।

2003 - बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।

2005 - इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रथान ब्याज दरें 0.75% बढ़ाकर 14.25% करने की घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के कार्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50% बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।

2012 - नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।

2013 - पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत।

7 अगस्त को जन्मे व्यक्ति (7 August Famous People Birth )

1304 - ईसवी को इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म हुआ।

1871 - अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार।

1900 - मलिक खिज़ार हयात तिवाना - भारतीय राज्य पंजाब के राजनेता, सैन्य अधिकारी तथा ज़मींदार थे।

1904 - वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।

1907 - सचिन्द्र लाल सिंह - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा राजनेता थे।

1925 - एम. एस. स्वामीनाथन - प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक तथा 'हरित क्रांति' के अगुआ।

1955 - सुरेश वाडेकर - ख्यातिप्राप्त भारतीय गायक हैं।

1871 - प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म हुआ था।

1975 - दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म हुआ था।

1702 - मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर - मुग़ल वंश का 14वाँ बादशाह था।

7 अगस्त को हुए निधन (Famous Persons Death on 7 th August )

1941 - रबीन्द्रनाथ टैगोर, भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।

1976 - पी. सी. अदिचन - चौथी लोकसभा के सदस्य

1974 - वर्जीनिया एपगर - अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।

2009 - गुलशन बावरा - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।

2011 - नैंसी वेक - दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान प्रसिद्ध महिला लड़ाकों में से एक थीं।

2018 - एम. करुणानिधि - भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

7 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story