×

केरल: अनाथालय की 7 नाबालिग लड़कियों के साथ 2 महीने तक रेप, 5 आरोपी अरेस्ट

केरल में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक अनाथालय में रहने वाली 7 नाबालिग लड़कियों के साथ 2 महीने तक रेप किया गया और शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी गई है।

tiwarishalini
Published on: 7 March 2017 6:00 AM GMT
केरल: अनाथालय की 7 नाबालिग लड़कियों के साथ 2 महीने तक रेप, 5 आरोपी अरेस्ट
X
केरल: अनाथालय की 7 नाबालिग लड़कियों के साथ 2 महीने तक रेप, 5 आरोपी अरेस्ट

तिरुवनन्तपुरम: केरल में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक अनाथालय में रहने वाली 7 नाबालिग लड़कियों के साथ 2 महीने तक रेप किया गया और शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को अरेस्‍ट कर लिया है।

बता दें, कि हाल ही में केरल में पुलिस ने एक पादरी को नाबालिग लड़की से रेप के मामले में अरेस्ट किया था। मामला उस समय सामने आया था जब लड़की मां बन गई थी और उसने पिछले महीने बच्‍चे को जन्‍म दिया था। आरोपी पादरी रोबिन वडक्‍कमचेरी को अरेस्ट कर लिया गया था।

क्या है मामला ?

-मामला केरल के वायानाड डिस्ट्रिक्ट में कलपेट्टा के मुत्‍तिल में स्‍थित अनाथालय का है।

-बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां उम्र 14 से 16 साल की है।

-उनके साथ करीब दो महीने तक रेप किया गया।

-यह मामला तब सामने आया जब एक लड़की संदेहास्‍पद परिस्‍थिति में रोते हुए देखी गई।

-एक स्‍थानीय व्‍यक्‍ति ने संदेह होने पर पुलिस को रिपोर्ट की।

केरल महिला आयोग की चेयरपर्सन ने क्या कहा ?

केरल महिला आयोग की चेयरपर्सन केसी रोसाकुट्टी ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच गहनता से की जाएगी।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story