×

'नेता जी' के इस गौरवशाली कार्य की याद में केन्द्र सरकार ला रही 75 रुपये का ये खास सिक्का

Shivakant Shukla
Published on: 15 Nov 2018 6:20 AM GMT
नेता जी के इस गौरवशाली कार्य की याद में केन्द्र सरकार ला रही 75 रुपये का ये खास सिक्का
X

नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पहली बार पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 30 दिसंबर को 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जायेगा। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।

ये भी पढ़ें- जयंती विशेष: सुभाष चंद्र बोस-भारतीयता की अनोखी पहचान

अधिसूचना में कहा गया है, "पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा पहली बार 'तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ' के मौके पर जारी करने के लिये केंद्र सरकार के अधिकार के तहत 75रुपये मूल्य का सिक्का सरकारी ढलाई कारखाने में बनाया जाएगा।" 35 ग्राम के इस सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा तथा निकल और जस्ता पांच-पांच प्रतिशत होंगे।

ये भी पढ़ें- अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर सिकेंगी राजनीति की रोटियां, ममता ने कस ली कमर

इस सिक्के में 'नेताजी सुभाषचंद्र बोस' की तस्वीर, सेलुलर जेल की पृष्ठभूमि में ध्वज को सलाम करते हुए दिखेगी| चित्र के नीचे "वर्षगांठ'' के साथ 75 का अंक छपा होगा। देवनागरी लिपि और अंग्रेजी दोनों भाषा में 'पहला तिरंगा फहराने का दिन' सिक्के पर छपा होगा।

ये भी पढ़ें- 23 जनवरी को दिया जायेगा प्रथम ‘नेताजी बोस अवार्ड’

बता दें कि 30 दिसंबर, 1943 को, सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार सेलुलर जेल, पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने 21 अक्टूबर को लालकिले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था और सुभाष चंद्र बोस द्वारा बनाई गई आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एक पट्टिका का अनावरण किया गया था।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story