×

Republic Day 2024: जमीं से आसमां तक लहराया नारी शक्ति का परचम, सुखोई-राफेल के प्रदर्शन ने जीता दिल

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हुए। इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम कई मायनों में खास है, पहली बार परेड की शुरुआत मिलिट्री बैंड की बजाय शंख नगाड़े की ध्वनि से हुई।

Jugul Kishor
Published on: 26 Jan 2024 6:15 AM GMT (Updated on: 26 Jan 2024 7:40 AM GMT)
Republic Day 2024 Parade Live
X

Republic Day 2024 Parade Live (Newstrack)

Republic Day 2024: भारत आज यानी शुक्रवार (26 जनवरी) को 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न का नेतृत्व किया। पीएम मोदी भी परेड में शामिल हुए। पीएम मोदी आज सुबह सबसे पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। परेड की खास बात ये रही कि पहली बार, तीनों सेनाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल हुआ। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कर्तव्य पथ पर आज महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित 26 झांकियां प्रदर्शित की गईं। इस वर्ष की परेड में भाग लेने वाले आमंत्रित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क गए।

यहां देखें लाइव अपडेट


Live Updates

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story