×

मुंबई: पिकनिक मना रहे 8 स्टूडेंट्स की समुद्र में डूबने से मौत, रेस्क्यू अॉपरेशन जारी

sujeetkumar
Published on: 15 April 2017 11:16 AM
मुंबई: पिकनिक मना रहे 8 स्टूडेंट्स की समुद्र में डूबने से मौत, रेस्क्यू अॉपरेशन जारी
X

मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के मालवण में आज शनिवार (15 अप्रैल) को पिकनिक मनाने गए आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। सभी छात्रों कर्नाटक के बेलगांव के रहने वाले थे। समुद्र से आठ में से चार बॉडी निकली जा चुकी हैं। मरने वालों में 5 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं। शवों को निकालने के लिए स्थानीय मछुआरों और कोस्ट गार्ड टीम की मदद ली जा रही है। वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें ...किल्फी: जानलेवा रोमांच, भारत में होती हैं विश्व की सबसे ज्यादा सेल्फी मौतें

क्या है मामला?

-आठ छात्र शनिवार को सिंधुदुर्ग के मालवण में समुद्र किनारे पिकनिक मनाने आए थे।

-ये सभी बेलगांव के मराठा इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट थे।

-50 लोगों का यह ग्रुप छुट्टियां मनाने और घूमने के लिए यहां आया था।

यह भी पढ़ें ...CSA यूनिवर्सिटी में स्वीमिंग सीखने आए युवक की डूबने से मौत, कोच बेखबर

एडमिनिस्ट्रेशन ने जारी की मरने वालों की लिस्ट

-प्रशासन ने हादसे में मरने वालों की लिस्ट जारी की है।

-जिसमें जमीन अनिकेत, किरण खांडेकर, आरती चव्हाण, अवधूत, नितिन मुतनाडकर, करुणा बेर्डे, माया कोल्हे और पी. महेश शामिल हैं।

-संकेत गाडवी, अनीता हानली और आकांक्षा घाडगे नाम की स्टूडेंट्स को बचा लिया गया है।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!