TRENDING TAGS :
Job Survey: 88 फीसदी लोग नई नौकरियों की तलाश में, इस कारण से बदलना चाहते हैं जॉब, सर्वे में खुलासा
Job Survey: भारत में इस साल काफी लोग अपनी जॉब बदलने पर विचार कर रहे हैं। हाल ही में लिंक्डइन की ओर से किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात आमने आई है। सर्वे के मुताबिक, नई नौकरियों की तलाश कर रहे कर्मचारी अपनी मौजूदा कंपनी को बदलना चाहते हैं। इसका मुख्य कारण है वर्क लाइफ बैलेंस और ज्यादा सैलरी।
88 फीसदी लोग नई नौकरियों की तलाश में, इस कारण से बदलना चाहते हैं जॉब, सर्वे में खुलासा: Photo- Social Media
Job Survey: 2024 में कंपनियों का सिरदर्द बढ़ सकता है। ऐसा इस लिए हो सकता है क्योंकि देश में ज्यादातर लोग इस साल अपनी जाॅब बदलने पर विचार कर रहे हैं। यह बात हाल ही में हुए लिंक्डइन के सर्वे में सामने आई है। लिंक्डइन के एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक, 2024 में भारत में करीब 88 फीसदी कर्मचारी जाॅब बदलने पर विचार कर रहे हैं। जो पिछले साल की तुलना में 4 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है।
वर्तमान कंपनी के साथ भविष्य नहीं देखना चाहते
इससे यह पता चलता है कि अब लोग अपने करियर को लेकर गंभीर हैं और आगे बढ़ने के लिए अब नई नौकरियों की तलाश में हैं। कमर्चारियों के मुताबिक, वह वर्तमान कंपनी के साथ अपना भविष्य नहीं देखना चाहते हैं। ऐसे में अब वे आगे बढ़ने के लिए नए अवसरों की तलाश में हैं। वहीं अधिकतर कर्मचारी अपनी वर्तमान सर्विस से संतुष्ट भी नहीं है। इसके चलते भी वह अब जॉब बदलना चाहते हैं।
Photo- Social Media
सर्वे में सामने आई ये बात
सर्वे के मुताबिक, जॉब बदलने के इस झुकाव की मुख्य वजहों में 42 फीसदी वर्क लाइफ बैलेंस, 37 फीसदी कठिन आर्थिक माहौल और ज्यादा सैलरी शामिल हैं। इसके अलावा सर्विस करने वाले लोग अब नए अवसरों की तलाश में भी हैं। सर्वेक्षण में शामिल 79 प्रतिशत पेशेवर अपनी मौजूदा कंपनी को जल्द से जल्द बदलना चाहते हैं। वहीं लोग भले ही नई नौकरियों की तलाश में हों लेकिन यह काम इतना आसान भी नहीं है। इसमें भी अब कई चुनौतियां सामने आ रही हैं।
एआई से बढ़ी हैं चुनौतियां
लोग नई नौकरियों की तलाश में हैं, लेकिन जॉब में अब विशेष भूमिकाओं के लिए जरूरी कौशल और तेजी से विकास के साथ तालमेल बैठाने में चुनौतियां आ रही हैं। वहीं इसमें भी जिस तरह से एआई का इस्तेमाल हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। इससे भी आने वाले समय में नौकरियों पर असर पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वजह से नई नौकरियों की खोज मुश्किल हो गई है।
Photo- Social Media
कर्मचारियों में दिख रही है निराशा
लिंक्डइन के आंकड़े बताते हैं कि देश में साल 2015 से नौकरियों के लिए जरूरी कौशल में 30 प्रतिशत का बदलाव आया है। पेशेवर नौकरी की तलाश की चुनौतियों से भी जूझ रहे हैं। जॉब तलाश रहे कर्मचारियों में से 55 फीसदी निराशा भी जता रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब आने वाले समय में जॉब मार्केट में चुनौतियां और बढ़ने वाली हैं। इसकी वजह अब ज्यादा पेशेवर लोग नौकरी में शामिल होते जा रहे हैं। ऐसे में जाॅब की तलाश कर रहे पेशेवरों को अपनी प्रोफाइल को और अच्छा बनाना होगा। वहीं एआई के बढ़ते इस्तेमाल से भी नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
अब जॉब के लिए पेशेवर होना काफी मायने रख रहा है। वहीं तकनीकी हुनर भी जरूरत बनती जा रही है।