×

Gujarat: वडोदरा में स्कूली छात्रों से भरी नाव झील में पलटी, 16 शव बरामद...CM ने किया मुआवजे का ऐलान, 5 पर FIR

Vadodara News: नाव पर निजी स्कूल के 27 स्टूडेंट्स सवार थे। इन सभी को बिना लाइफ जैकेट पहने ही नाव में बैठाया गया था। फायर ब्रिगेड की टीम अन्य लापता छात्रों की तलाश में जुटी है।

aman
Report aman
Published on: 18 Jan 2024 1:19 PM GMT (Updated on: 18 Jan 2024 5:38 PM GMT)
Vadodara News
X

वडोदरा में स्कूली छात्रों से भरी नाव झील में डूबी (Social Media)

Boat Capsized in Vadodara: गुजरात के वडोदरा जिले से इस वक़्त बड़ी खबर आई रही है। यहां की हरणी झील (Harni Motnath Lake) में एक नाव पलट गई। नाव पलटने से अब तक 16 लोगों की मौत की खबर है। इनके शव बरामद हो गए हैं। नाव पर निजी स्कूल के 27 स्टूडेंट्स और टीचर सवार थे। इन सभी को बिना लाइफ जैकेट पहने ही नाव में बैठाया गया था। आठ लोगों को रेस्क्यू किया गया है। चार से पांच लोग अभी भी लापता हैं।

मौके पर बचाव कार्य जारी है। तालाब का रख रखाव एक निजी कम्पनी के हाथ में है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये मुआवजे का एलान किया है। वडोदरा नाव हादसे में FIR दर्ज कर ली गई है। पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। हादसे की खबर मिलते ही 10 से ज्यादा एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची।

मृतकों में 14 स्टूडेंट और दो शिक्षक

गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने 16 लोगों की मौत कंफर्म किया है। वडोदरा के हरणी झील में डूबने से 14 बच्चे और 2 शिक्षक की मौत हुई है। बता दें ये वडोदरा के प्रभारी मंत्री भी हैं। हादसे के बाद हर्ष संघवी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

सीएम ने जताया दुख, बचाव अभियान जारी

हरणी झील में नाव पलटने की घटना पर गुजरात के मुख्यमंत्री ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, 'वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने से बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मैं जान गंवाने वाले मासूम बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दयालु ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे।

हरणी झील सात एकड़ में फैला

बता दें, नाव पर सवार छात्रों और शिक्षकों का बचाव अभियान फिलहाल जारी है। सिस्टम को दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल राहत और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। हरणी झील सात एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तालाब का सौंदर्यीकरण वर्ष 2019 में किया गया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रों और शिक्षक के परिवार में कोहराम मचा है।

क्षमता से अधिक लोगों को नाव में बैठाया

वडोदरा में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हुआ। हरणी झील में नौका विहार करने गए 27 से ज्यादा लोग नाव पटलने से डूब गए। इसे पहले, हादसे में 3 स्टूडेंट और दो महिला शिक्षकों सहित कुल 6 लोगों की मौत की सूचना आई थी। राहत और बचाव दल अन्य छात्रों की तलाश में जुटे हैं। झील में नौका विहार के दौरान छात्रों को बिना लाइफ जैकेट पहनाए ही नाव में बैठाया गया था। बताया जा रहा इस नाव की क्षमता 16 लोगों की थी। इसमें क्षमता से अधिक 25 से ज्यादा लोगों को बिठाया गया था। इसी वजह से नाव झील में पलट गई।

इस स्कूल के थे छात्र

हादसे के शिकार छात्र वडोदरा के 'न्यू सनराइज स्कूल' के थे। कई छात्रों के डूबने की जानकारी मिल रही है। नाव में 16 की क्षमता के मुकाबले 27 लोग सवार थे। साथ में दो महिला शिक्षक भी थीं। हादसे में छाया सुरती और फाल्गुनी पटेल नाम की दो महिला शिक्षकों की भी मौत हो गई। वडोदरा जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, तीन छात्रों और दो महिला शिक्षकों समेत कुल 16 लोगों की मौत हुई है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story