×

LIVE: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आंधी-बारिश से दो दर्जन फ्लाईट डायवर्ट

Manoj Dwivedi
Published on: 9 Jun 2018 12:57 PM GMT
LIVE: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, आंधी-बारिश से दो दर्जन फ्लाईट डायवर्ट
X
Rain in Noida

नोएडा: दिल्ली- एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया है और वहां तेज बारिश शुरू हो गई है। पहले धूल भरी तेज आंधी चली उसके बाद बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच कुल 27 फ्लाइट्स डायवर्ट हुई। जानकारी के मुताबिक, आईजीआई पर अब सभी ऑपरेशंस बहाल कर दी गई है।

शाम 5 बजे बदला मौसम

मौसम विभाग ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी। इसके बाद आज शाम करीब 5 बजे से राजधानी के मौसम में बदलना शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में करीब 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 तीन घंटे में दिल्ली-एनसीआर में 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है। अब वहां आंधी के साथ बारिश भी हो रही है।

योगीराज में टूट रहे सपने, जल सत्‍याग्रह को मजबूर युवा प्रबंधक

कम हुआ तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की शनिवार सुबह नमी वाली रही। यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। आर्द्रता का स्तर 71 फीसदी दर्ज किया गया।

पहले से थी आशंका

अधिकारियों ने बताया कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार दोपहर में बारिश की संभावना थी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और जबकि कल अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर है कंफ्यूजन? ये है आपके लिए राईट चॉइस…

यहां भी बदला मौसम

दिल्ली के साथ ही मध्य प्रदेश के भोपाल में तेज गर्मी के बाद तेज बारिश हो रही है। वहीं मुंबई में पहले से ही बारिश ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। नोएडा से सटे गाजियाबाद में भी बारिश हो रही है।

Manoj Dwivedi

Manoj Dwivedi

MJMC, BJMC, B.A in Journalism. Worked with Dainik Jagran, Hindustan. Money Bhaskar (Newsportal), Shukrawar Magazine, Metro Ujala. More Than 12 Years Experience in Journalism.

Next Story