×

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम में बदलाव, कई राज्यों में तापमान में गिरावट, जानें अपने प्रदेश का हाल

Aaj Ka Mausam: पहाड़ों पर जहाँ बर्फ़बारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है वहीँ उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट होने की संभावना दिखाई दे रही है।

Newstrack          -         Network
Published on: 11 Feb 2025 1:53 AM
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम में बदलाव, कई राज्यों में तापमान में गिरावट,  जानें अपने प्रदेश का हाल
X

Aaj Ka Mausam: फरवरी में उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और रात के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 25 फरवरी तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जिसके बाद गर्मी बढ़ने के आसार हैं। यूपी के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा और मेरठ में 20 फरवरी तक दिन में गर्मी महसूस होगी, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर रहेगा।

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार, राजस्थान और पंजाब में मौसम का हाल

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है। अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना है। राजस्थान में शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। पंजाब और हरियाणा में भी सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 25 फरवरी के बाद गर्मी दस्तक देने लगेगी। अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story