TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas: 1 फरवरी 1827 को कलकत्ता बंगाल क्लब की हुई थी स्थापना
Aaj Ka Itihas 1 February 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
ˈफ़े̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)
Aaj Ka Itihass: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 1 फरवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 1 फरवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 1 फरवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।
तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 1 फरवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
तो चलिए आज जानते हैं 1 फरवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 1 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 1 फरवरी के इतिहास से संबधित हो।
तो आइए जानते हैं कि 1 फरवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....
1 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of February 1)
1786 - लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।
1790 - न्यूयार्क शहर में पहली बार 'सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स' का आयोजन किया गया।
1793 - 'यूनाइटेड किंगडम' और नीदरलैंड पर फ़्रांस ने युद्ध की घोषणा की।
1797 - लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
1814 - फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।
1827 - कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
1835 - मॉरीशस में 'ग़ुलामी प्रथा' का समापन हुआ।
1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
1881 - दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई।
1884 - डाक बीमा योजना लागू हुई।
1884 - ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी' का पहला वॉल्यूम 'ए टू आंट' का प्रकाशन।
1908 - पुर्तगाल के राजा कार्रलोस प्रथम की उनके पुत्र के साथ लिसबन में हत्या कर दी गयी।
1922 - असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी महात्मा गाँधी ने भारत के वायसराय को दी।
1924 - यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।
1930 - द टाइम्स ने पहली बार क्रास वर्ड पजल को प्रकाशित किया।
1946 - नार्वे के नेता ट्रेग्वे लाई को संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव चुना गया।
1949 - 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' ने 'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया' का अधिग्रहण कर लिया।
1953 - स्कॉटलेंड, इंग्लैंड, बेल्जियम और नीदरलैंड में 1 फरवरी भीषण बाढ़ आईं, जिसमें करीब ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि इस बाढ़ में नीदरलैंड में ही करीब 1836 लोग मारे गए।
1956 - दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।
1958 - सीरिया और मिस्र को यूनाइटेड अरब रिपब्लिक' में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
1964 - भारत में 'यूनिट ट्रस्ट' की स्थापना हुई।
1972 - 'भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण' का गठन हुआ।
1976 - 'राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार' का गठन हुआ।
1977 - 'भारतीय तट रक्षक बल' का गठन हुआ।
1977 - भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना हुयी।
1979 - 15 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।
1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
1991 - अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में आये भूकंप से लगभग 1000 लोगों की मृत्यु हुयी।
1992 - भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 'यूनियन कार्बाइड' के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फ़रार घोषित किया।
1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली' दिया गया।
1998 - पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
1999 - अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन।
2000 - न्यू मैक्सिको की लॉस एलेम्स राष्ट्रीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने एड्ज़ के जीवाणुओं की उत्पत्ति का पता लगाने की घोषणा की।
2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई 'कोलम्बिया यान दुर्घटना' में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
2004 - सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में लगभग 300 लोगों की मौत और 250 घायल।
2005 - नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की।
2007 - इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
2009 - चार देशों के 'पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट' में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
2009 - मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।
मिस्त्र के पोर्ट सईद में 1 फरवरी, साल 2012 के दिन फुटबाल मैच के दौरान दंगा भड़क गया, जिसमें 74 लोगों की मौत हो गई।
2017 - भारत में पहली बार 1 फरवरी साल सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश किया गया। यही नहीं 93 साल बाद भारतीय बजट के इतिहास में रेल बजट को आम बजट में फिर से शामिल कर लिया गया।
1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 1 February)
1914 - अभिनेता अवतार किशन हंगल का जन्म हुआ था।
1955 - भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह का जन्म हुआ था।
1956 - भारतीय फ़िल्म अभिनेता ब्रह्मनंदन का जन्म हुआ था।
1957 - फ़िल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ़ का जन्म हुआ था।
1967 - भारतीय राजनीतिज्ञ शिशुपाल नाथु पाटले का जन्म हुआ था।
1971 - भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्म हुआ था।
1979 - अभिनेत्री महक चहल का 1 फरवरी साल जन्म हुआ था।
1915 - हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का जन्म हुआ था।
1861 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का जन्म हुआ था।
1 फ़रवरी को हुए निधन ( Died on 1 February)
1882 - हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का निधन हुआ था।
1969 - प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का निधन हुआ था।
2003 - पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का निधन हुआ था।