×

Aaj Ka Itihas: 10 दिसंबर को तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला, आइए जाने आज का इतिहास क्या है

Aaj Ka Itihas 10 December Today: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 10 Dec 2022 6:30 AM IST
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 10 December Today: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 10 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 10 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 10 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 10 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 10 दिसंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 10 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 10 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 10 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

10 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of December 10 )

1582 - फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।

1887 - आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1902 - तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।

1903 - पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1936 - चीन जापान के बीच हुए युद्ध में चीन की सहायता के लिए भेजे गए भारतीय चिकित्सा सहायता दल के प्रमुख थे।

1947 - सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।

1961 - सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।

1963 - अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1994 - यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।

1998 - अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

1999 - अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।

2000 - नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।

2002 - अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।

2003 - कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।

2004 - ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

2005 - कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।

2006 - चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।

2007 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।

2013 - मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना।

10 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति (Famous people's Birthdays list of 10 December)

1870 - यदुनाथ सरकार - प्रसिद्ध इतिहासकार का जन्म हुआ।

1878 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी - वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक का जन्म हुआ।

1878 - मोहम्मद अली - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद का जन्म हुआ।

1888 - प्रफुल्लचंद चाकी - स्वतन्त्रता सेनानी का जन्म हुआ।

1902 - एस. निजलिंगप्पा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष का जन्म हुआ।

10 दिसंबर को हुए निधन (Famous people Died on 10 December)

1679 - यशवंतसिंह - औरंगज़ेब के दरबार का एक प्रभावशाली सामंत का निधन हुआ।

1942 - डॉ. द्वारकानाथ को टनिस का चीन का निधन हुआ।

1963 - पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान का निधन हुआ।

1995 - चौधरी दिगम्बर सिंह - स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता का निधन हुआ।

2001 - अशोक कुमार - भारतीय अभिनेता का निधन हुआ।

2009 - दिलीप चित्रे, मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक का निधन हुआ।

2018 - मुशीरुल हसन - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति का निधन हुआ।

2018 - सी. एन. बालकृष्णन - कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मंत्री का निधन हुआ।

10 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व मानवाधिकार दिवस अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)

इंतिफादा दिवस (फ़िलिस्तीनियों का आन्दोलन दिवस)

हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)



Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story