×

Aaj Ka Itihas: 10 फरवरी 1931 को दिल्ली भारत की बनी राजधानी, आइये जाने आज का इतिहास क्या है

Aaj Ka Itihas 10 February 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 10 Feb 2023 6:50 AM IST
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 10 February 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 10 फरवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 10 फरवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 10 फरवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 10 फरवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 10 फरवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 10 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 10 फरवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 10 फरवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

10 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1495 - इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।

1616 - ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।

1763 - पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया। पेरिस की संधि से फ्रांसीसी - भारतीय युद्ध की समाप्ति।

1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।

1817 - ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।

1818 - अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।

1828 - दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।

1846 - अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।

1848 - फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।

1879 - अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।

1890 - रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।

1904 - जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।

1912 - ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।

1916 - ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।

1918 - सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।

1921 - काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया। ड्यूक ऑफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।

1929 - जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।

1931 - दिल्ली भारत की राजधानी बनी।

1933 - जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।

1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।

1947 - नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।

1943 - द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।

1959 - अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।

1961 - अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा। कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।

1966 - यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।

1969 - पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।

1972 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

1974 - इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।

1979 - ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।

1981 - खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।

1984 - सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।

1989 - अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1991 - पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत। सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।

1992 - अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।

1996 - आईबीएम सुपर कम्प्यूटर 'डीप ब्ल्यू' ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।

1998 - पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा 'ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी' पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा 'पाकिस्तान-2000' नामक कार्यक्रम की घोषणा।

2001 - होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।

2004 - बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।

2005 - सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।

2006 - नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।

2008 - श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।

2009 - सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2013 - इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।

10 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

1970 - कुमार विश्वास- हिन्दी मंच के एकमात्र ऐसे कवि, जिनकी कविता भारत के प्राय:सभी बड़े मोबाईल आपरेटरों के कॉलर ट्यून (काल करने वाले को सुनाई देने वाला ट्यून) में शामिल का जन्म हुआ । .

1935 - परमानन्द श्रीवास्तव - हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार का जन्म हुआ ।

1805 - कुरिआकोसी इलिआस चावारा - केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक का जन्म हुआ ।

1916 - दरबारा सिंह - पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री का जन्म हुआ ।

1915 - सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक का जन्म हुआ ।

10 फरवरी को हुए निधन

1975 - सुदामा पांडेय 'धूमिल' - प्रसिद्ध हिन्दी कवि का निधन हुआ ।

1995 - गुलशेर ख़ाँ शानी - प्रसिद्ध साहित्यकार का निधन हुआ ।

1858 - राजा बख्तावर सिंह - मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक का निधन हुआ ।



Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story