×

Aaj Ka Itihas 12 October 2023: आज ही के दिन 1967 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया का हुआ था निधन

Aaj Ka Itihas 12 October 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 12 Oct 2023 12:30 AM GMT (Updated on: 12 Oct 2023 12:30 AM GMT)
Aaj Ka Itihas 31 December 2023
X

Aaj Ka Itihas 31 December 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 12 October 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 12 अक्टूबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 12 अक्टूबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 12 अक्टूबर के इतिहास से संबधित रहा होगा। तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 12 अक्टूबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 12 अक्टूबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

12 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events of October 12)

1860 - ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर क़ब्ज़ा जमाया।

1871 ई. - ब्रिटिश सरकार ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया था।

1901 ई. - अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया था।

1928 ई. - पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए 'आयरन लंग' नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया था।

1964 ई. - दुनिया में पहली बार सोवियत संघ (अब रूस) ने वोस्खोद 1 यान के जरिए बिना स्पेस सूट पहनाए 5 अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा था।

1967 ई. - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी विचारक और भारत के ख्याति प्राप्त नेता डॉ. राममनोहर लोहिया जी का निधन हुआ था।

1999 ई. - पाकिस्तान सेना के जनरल परवेज मुशर्रफ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का तख्तापलट करके राष्ट्र प्रमुख बने थे।, अबखाजिया ने जॉर्जिया से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।

1986 - 12 अक्टूबर - जनवरी 87 से आगामी 5 वर्षों के लिए जेवियर परेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।

1992 - मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत।

1997 - अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार।

1999 - पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ़ सत्ता पर क़ाबिज़, संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छ: अरबवाँ शिशु का सरायेवों में जन्म, अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आई.ओ.के. नजदीक पहुँचा।

2000 - अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।

2001 - संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।

2002 - यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया। बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।

2004 - पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।

2005 ई. - चीन ने अपना दूसरा अंतरिक्ष यान शेन्जू-6 2 अंतरिक्षयात्रियों के साथ पृथ्वी की कक्षा में भेजा था।

2007 - अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। 2008 - रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पाँच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली। केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।

2008 ई. - केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।

2013 - वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में बम धमाके से 15 लोगों की मौत। 2014 - इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।

12 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति (Famous Birthdays on 12 October)

1864 - कामिनी राय प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला का जन्म हुआ।

1888 - पेरीन बेन पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी का जन्म हुआ।

1908 - आत्माराम प्रसिद्ध वैज्ञानिक का जन्म हुआ।

1911 - विजय मर्चेन्ट डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी का जन्म हुआ।

1919 ई. - भाजपा की लोकप्रिय नेता और 'ग्वालियर की राजमाता' विजियाराज सिंधिया जी का जन्म हुआ ।

1938 ई. - भारत के प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार निदा फाजली जी का जन्म दिल्ली में हुआ ।

1935 - शिवराज पाटील, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष का जन्म हुआ।

1938 - निदा फ़ाज़ली प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार का जन्म हुआ।

1963 - शिवकुमार 'बिलगरामी' समकालीन गीतकार एवं ग़ज़लकार का जन्म हुआ।

1980 - किरण मिश्रा समाजशास्त्र का जन्म हुआ।

1894 - अकबर हयद्री भारतीय सिविल सेवक और राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।

12 अक्टूबर को हुए निधन (Famous Death on 12 October)

1993 - पी. वेंकटसुब्बैया बिहार और कर्नाटक के राज्यपाल रहे थे का निधन हुआ।

1967 - डॉ. राममनोहर लोहिया, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ।

12 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व डाक दिवस (सप्ताह)

राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)

कोलम्बस दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story