TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas: 18 दिसंबर 1398 को तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर किया था कब्जा
Aaj Ka Itihas 18 December 2022: उल्लेखनीय 18 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका18 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।
Aaj Ka Itihas 18 December 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 18 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 18 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 18 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।
तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 18 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
तो चलिए आज जानते हैं 18 दिसंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 18 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका18 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।
तो आइए जानते हैं कि 18 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....
18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं ( Important events of December 18)
1271- मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई।
1398- तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।
1777- अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।
1787- अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना।
1799- अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को माउंट वर्नान में दफनाया गया।
1833- रूस का राष्ट्रीय गान 'गॉड सेव द जार' पहली बार गाया गया।
1839- अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।
1849- विलियम बांड ने टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली फोटोग्राफ ली।
1878- अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना।
1902- इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
1938- जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ।
1941- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया।
1955- उद्योगपति विजय माल्या का जन्म हुआ।
1960- राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन हुआ।
1969- इंगलैंड में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त कर दी गई।
1973- इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना।
2005- कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत।
2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
2014- सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2015- ब्रिटेन के कोयला खादान के लिंगले केलियरी को बंद किया गया।
2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण।
18 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति (Born on 18 December)
1756 - भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत गुरु घासीदास का जन्म हुआ।
1778 - इंग्लिश क्राउन के नाम से मशहूर जोसेफ ग्रेमैल्डी का जन्म हुआ।
1878 - सोवियत यूनियन को महाशक्ति में बदलने वाले नेता जोसेफ स्टालिन का जन्म हुआ।
1887 - भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार, भोजपुरी कलाकार, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता भिखारी ठाकुर का जन्म हुआ था।
1913- जर्मन चांसलर बिलि ब्रैंड का जन्म हुआ था।
18 दिसंबर को हुए निधन (Died on 18 December)
1971 - एक प्रसिद्ध निबंधकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का निधन हुआ.
1980 - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य मुकुट बिहारी लाल भार्गव का निधन हुआ।
1980 - सोवियत संघ के प्रधानमंत्री- एलेक्सी कोज़ीगिन का निधन हुआ।
2000 - फ्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन हुआ।