TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Itihas 18 September 2023: आज ही के दिन 1986 में पहली महिला पायलट ने बम्बई से गोवा के बीच भरी थी उड़ान

Aaj Ka Itihas 18 September 2023: इतिहास के पन्नों में 18 सितंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 18 Sep 2023 1:00 AM GMT (Updated on: 18 Sep 2023 1:00 AM GMT)
Aaj Ka Itihas 30 December
X

Aaj Ka Itihas 30 December (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 18 September 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 18 सितंबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 18 सितंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 18 सितम्बर के इतिहास से संबधित रहा होगा। तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 18 सितंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 18 सितंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

18 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of September 18)

1180 - फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बना।

1502 - क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टारिका पहुँचे।

1615 - इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।

1635 - फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1739 - तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1803 - अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।

1808 - इसी दिन शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक के साथ रॉयल थिएटर को मरम्मत के बाद सजा धजा कर दोबारा खोला गया।

1809 - लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।

1810 - चिली ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1851 - न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।

1905 - नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।

1919 - हॉलैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।

1922 - हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।

1923 - न्यूयार्क में समाचारपत्र प्रकाशकों की हड़ताल हुई जो 23 सितंबर तक चली।

1926 - अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।

1931 - जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना। जापानियों ने मन्चूरी पर नियंत्रण के पश्चात वहॉ मेन्टको की पिटठू सरकार स्थापित कर दी।

1947 - राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।

1947 - अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ।

1961 - तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1967 - नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1978 - अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मौजूदगी में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल सादत और इसरायल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन शांति के लिए राजी हुए थे।

1986 - पहली महिला पायलट ने बम्बई से गोआ के बीच उड़ान भरी।

1987 - अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।

1988 - बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।

1986 - मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।

1997 - सं.रा. अमेरिका ने होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।

1998 - सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा की।

2003 - ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू।

2006 - रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।

1960- कनाडा में दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को 2007 में विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।

2008 - शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।

2009 - सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।

18 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ( Born on 18 September)

1906 - भारतीय हास्य कवि काका हाथरसी का जन्म हुआ।

1950 - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आज़मी का जन्म हुआ।

1979 - भारतीय अभिनेता विनय राय का जन्म हुआ।

1983 - भारतीय अभिनेत्री सनाया ईरानी का जन्म हुआ।

1900 - मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल शिवसागर रामगुलाम का जन्म हुआ।

18 सितंबर को हुए निधन (Died on 18 September)

1899 - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक राजनारायण बोस का निधन हुआ।

1930 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता जोसेफ़ बैपटिस्टा का निधन हुआ।

1953 - हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता असित सेन का निधन हुआ।

1957 - स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का निधन हुआ।

1958 - ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का निधन हुआ।

1961 - संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव डैग हैमरस्क्जोंल्ड का निधन हुआ।

1992 - भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का निधन हुआ।

2002 - मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story