TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Itihas 19 August: आज ही के दिन 1757 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का ढाला गया था सिक्का

Aaj Ka Itihas 19 August Today History: आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 19 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 18 Aug 2023 10:58 PM GMT
Aaj Ka Itihas 19 August: आज ही के दिन 1757 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का ढाला गया था सिक्का
X
Aaj Ka Itihas 19 August Today History (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 19 August Today History: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 19 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 19 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 19 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 19 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 19 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of August 19)

1493 - मैक्सिमिलियन प्रथम ऑस्ट्रिया का राजकुमार बना।
1591 - फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया।
1600 - मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर विजय हासिल की।
1691 - स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया।
1666 - छत्रपति शिवाजी महाराज आगरा से फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
1757 - ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का ढाला गया।
1796 - स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।
1812 - अमेरिका के युद्धपोत ने ब्रिटेन के युद्धपोत गंर्रियर को हराया।
1839 - फोटो तत्व की खोज को लेकर रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई।
1895 - जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया।
1897 - लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया।
1915- नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ।
1919 - अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1939 - गुरुवर रवींद्र नाथ टैगोर ने कलकत्ता में सुभाष चंद्र बोस महाजती सदन का शिलान्यास किया.
1944 - भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
1949 - भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
1955 - अमेरिका ने साइकिल पर आयात शुल्को 50 फीदसी बढाया
1960 - स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्तें और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए। बाद में यह पांचों जीवित पाए गए।
1964 - संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण हुआ।
1966 - तुर्की में भूकंप की वजह से तकरीबन 2400 लोग मरे।
1970 - दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला।
1973 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया.
1977 - सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
1978- ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
1998 - सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
1999 - भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
2000 - हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
2004 - दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी Google ने आज ही के दिन अपने शेयर बाजार में उतारे थे।
2004 - वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
2004- गूगल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए।
2005 - श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
2007 - अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
2008 - पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
2009 - नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वेदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
2009 - ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।
2010 - अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ आॅपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ।
2013 - बिहार के धमरा घाट में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 37 लोग मारे गए।

19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति (Born on 19 August)

1887 - भारत के क्रांतिकारी नेता एस. सत्यमूर्ति का जन्म हुआ था।
1891- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार हरिशंकर शर्मा का जन्म हुआ था।
1907 - निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म हुआ था।
1908 - पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का जन्म हुआ।
1911 - भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का जन्म हुआ था।
1918 - भारत के नवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का जन्म हुआ था।
1928 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवप्रसाद सिंह का जन्म हुआ था।
1946 - अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का जन्म हुआ था।
1950 - इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति का जन्म हुआ था।

19 अगस्त को हुए निधन (Died on 19 August)

1662 - फ़्रांस के गणितज्ञ, लेखक और कैल्कयुलेटर मशीन के आविष्कारक ब्लेज़ पास्कल का निधन हुआ।
1909 - प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता बदरुद्दीन तैयब का निधन हुआ था।
2013 - शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान, अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर का निधन हुआ था।
1993 - हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता उत्पल दत्त का निधन हुआ था।

19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Days on 19 August)

विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story