×

Aaj Ka Itihas 19 October 2023: आज ही के दिन 1950 में मदर टेरेसा ने कलकत्ता में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की थी स्थापना

Aaj Ka Itihas 19 October 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 19 Oct 2023 12:00 AM GMT (Updated on: 19 Oct 2023 12:00 AM GMT)
Aaj Ka Itihas 26 November
X

Aaj Ka Itihas 26 November (Image credit : social media)

Aaj Ka Itihas 19 October: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 19 अक्टूबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 19 अक्टूबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 19 अक्टूबर के इतिहास से संबधित रहा होगा। तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 19 अक्टूबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 19 अक्टूबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of October 19)

1689 - रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

1889 - फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई थी।

1933 - जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया था।

1924 - अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया था।

1950 - मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की थी।

1952 - श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक् अाध्र राज्य के लिये आमरण अनशन शुरु किया था।

1970 - भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।

1983 - भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था ।

1994 - जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे ।

2003 - पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया था ।

2004 - अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला। चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा। सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने थे ।

2005 - ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू हुई थी ।

2007 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की थी ।

2008 - आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया था ।

19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति (Born on 19 October)

2002 - दिव्यांश सिंह पंवार भारतीय निशानेबाज़ का जन्म हुआ।

2000 - नीतू घंघास - भारत की युवा मुक्केबाज़ का जन्म हुआ।

1870 - मातंगिनी हज़ारा प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी का जन्म हुआ।

1887 - सारंगधर दास स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ।

1888 - वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई भारतीय साहित्यकार का जन्म हुआ।

1903 - आर. सी. बोराल हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार का जन्म हुआ। ।

1910 - सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर, खगोल भौतिक शास्त्री का जन्म हुआ।

1911 - मजाज़, प्रसिद्ध शायर का जन्म हुआ।

1923 - भोलाशंकर व्यास 'काशी' (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार का जन्म हुआ। ।

1961 - सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता का जन्म हुआ। ।

1929 - निर्मला देशपांडे गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।

1920 - पाण्डुरंग शास्त्री अठावले प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक का जन्म हुआ।

19 अक्टूबर को हुए निधन (Died on 19 October)

2011 - कक्कानादन भारतीय लेखक, उपन्यासकार व कथाकार का निधन हुआ।

2005 - जॉन बोस्को जसोकी - भारतीय राजनीतिज्ञ का निधन हुआ।

1995 - कुमारी नाज़ हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री का निधन हुआ।

1971 - रामअवध द्विवेदी प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story