Aaj Ka Itihas 21 April 2023: आज ही के दिन 1782 में हुई थी बैंकाक शहर की स्थापना

Aaj Ka Itihas 21 April 2023: अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 21 April 2023 5:00 AM GMT
Aaj Ka Itihas 21 April 2023: आज ही के दिन 1782 में हुई थी बैंकाक शहर की स्थापना
X
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 21 April 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 21 अप्रैल से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 21 अप्रैल के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 21 अप्रैल के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 21 अप्रैल को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 21अप्रैल के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 21 अप्रैल के बारे में पढ़ा होगा जिसका 8 अप्रैल के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 21 अप्रैल को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

21 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of April 21)

1451 - लोदी राजवंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
1526 - मुगल साम्राज्य का शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया।
1572 - फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1654 - इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1720 - बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
1739 - स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1782 - बैंकाक शहर की स्थापना हुई।
1938 - उर्दू भाषा के मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।
1941 - यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1945 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन शहर पर कब्ज़ा करने और हिटलर को मात देने की कोशिशों में आज के दिन मिली जीत को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है।
1960 - ब्राजीलिया ब्राजील की राजधानी बन गई।
1967 - यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।
1987 - श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए एक बम धमाके में तक़रीबन सौ से अधिक लोगों की मौत हुई।
1996 - भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
2001 - बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
2004 - बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
2006 - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
2007 - ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।

21 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति (Born on 21 April)

1864 - प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का जन्म।
1891 - भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का जन्म।
1924 - 1961 के ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सन्मानित भारत के पहले निशानेबाज़ कर्णी सिंह का जन्म।
1926 - 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का जन्म।

21 अप्रॅल को हुए निधन ( Died on 21 April)

1938 - “सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा।” लिखने वाले क‍वि मोहम्‍मद इकबाल का निधन।
2013 - आंकड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्‍तला देवी का निधन हुआ था।
1910 - टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन।
2015 - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी बल्लभ पटनायक का मृत्यु।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story