×

Aaj Ka Itihas: 21 नवंबर को मनाया जाता है विश्व हेलो डे, जाने आज का पूरा इतिहास क्या है

Aaj Ka Itihas 21 November 2022: ल्लेखनीय 21 नवंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है...

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 21 Nov 2022 1:00 AM GMT
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 21 November 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 21 नवंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 21 नवंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 21 नवंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 21 नवंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 21 नवंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 21 नवंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 21 नवंबर के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 21 नवंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

21 November Ka Itihas (21 November की ऐतिहासिक घटनाये)

1871 - मोजे़स गेल द्वारा सिगार लाइटर को पेटेण्ट कराया गया।

1877 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।

1906 - चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।

1947 - आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी की गयी।

1962 - भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।

1963 - केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।

1963 - भारत का 'नाइक-अपाचे' नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।

1986 - मध्य अफ़्रीकी गणराज्य नेे"विधान अंगीकार किया।

1999 - चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान 'शेनझू' का प्रक्षेपण किया गया।

2001 - संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।

2002 - मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।

2002 - बुल्गारिया, इस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया ,रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लोवेनिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।

"2005 - श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2006 - भारत और चीन ने "नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।

2007 - पैप्सिको की चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।

2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नये जजों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग व राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।

21 November को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (21 November Famous People Birth)

1872 - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म हुआ।

1899 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता हरे कृष्ण मेहताब का जन्म " हुआ।

1916 परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का जन्म हुआ।

1931- हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ज्ञानरंजन का जन्म हुआ।

1941 - गुजरात की पहली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म हुआ।

1970 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी जस्टिन लैंगर का जन्म हुआ।

1982 - भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मॉडल आरती छाबड़िया का जन्म हुआ।

21 November को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 21 November)

1970 - प्रसिद्ध भौतिकी नोबल पुरस्कार सी वी रमन का निधन हुआ।

1517 - बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान सिकन्दर लोदी का निधन हुआ।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 21 नवम्बर के (21 November's Important Events and Festivities)

विश्व हेलो डे

विश्व टेलीविज़न डे

विश्व दूरदर्शन दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story