×

Aaj Ka Itihas 22 February 2023: आज के दिन व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को किया गया था प्रतिबंधित

Aaj Ka Itihas 22 February 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 22 Feb 2023 6:25 AM IST
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 22 February 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 22 फरवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 22 फरवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 22 फरवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 22 फरवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 22 फरवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 22 फरवरी के इतिहास से संबधित हो।

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1495 - फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।

1724 - स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।

1746 - फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर क़ब्ज़ा किया।

1775 - यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।

1784 - चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।

1845 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।

1848 - लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।

1907 - लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।

1935 - व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।

1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।

1964 - घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।

1966 - उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।

1974 - पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।

1975 - इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।

1979 - कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1980 - अफ़ग़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।

1989 - अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।

1990 - मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।

1992 - खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।

1995 - उत्तरी आयरलैंड की समस्या की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।

1996 -जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।

स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।

1998 - जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।

1999 - भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।

2005 - ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।

दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।

2006 - जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।

2007 - ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।

2008 - समकालीन भारतीय काला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।

ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।

2011 - न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।

22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1922 - एस. एच. रज़ा - भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर का जन्म हुआ।

1732 - अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म हुआ।

1788 - जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म हुआ।

1878 - मुकुन्द दास - भारतीय बांग्ला भाषा के कवि, गीतकार, संगीतकार और देशभक्तका जन्म हुआ।

1885 - यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक का जन्म हुआ।

1889 - स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का जन्म हुआ।

1892 - इंदुलाल याज्ञिक - गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता का जन्म हुआ।

1906 - हुमायूँ कबीर, भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।

1906 - सोहन लाल द्विवेदी - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि का जन्म हुआ।

1856 - स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक का जन्म हुआ।

1920 - कमल कपूर - भारतीय सिनेमा के अभिनेता का जन्म हुआ।

1914 - देवकान्त बरुआ - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष का जन्म हुआ।

1913 - एम. हमीदुल्ला बेग - भारत के भूतपूर्व 15वें मुख्य न्यायाधीश का जन्म हुआ।

1908 - कमला चौधरी - महिला समाज-सुधारकों और लेखिकाओं में से एक का जन्म हुआ।

22 फ़रवरी को हुए निधन

1556 - मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ का निधन हुआ।

1993 - भगवत दयाल शर्मा - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल का निधन हुआ।

1956 - बिजन कुमार मुखरीजा - भारत के भूतपूर्व चौथे मुख्य न्यायाधीश का निधन हुआ।

1944 - कस्तूरबा गाँधी, महात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में 'बा' के नाम से विख्यात का निधन हुआ।

1958 - अबुल कलाम आज़ाद - शिक्षा मंत्री का निधन हुआ।

1978 - एच. वी. आर. आयंगर - भारतीय रिज़र्व बैंक के छठे गवर्नर का निधन हुआ।

1982 - जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि का निधन हुआ।

1847 - नरसिम्हा रेड्डी - भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ।



Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story