×

Aaj Ka Itihas 22 May 2023: आज ही के दिन 1878 को गामा पहलवान का हुआ था जन्म, जिन्होंने नहीं हारी थी कोई भी कुश्ती

Aaj Ka Itihas : तो चलिए आज जानते हैं 22 मई के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 22 मई के बारे में पढ़ा होगा जिसका 22 मई के इतिहास से संबधित हो।

Preeti Mishra
Published on: 22 May 2023 4:30 AM GMT
Aaj Ka Itihas 22 May 2023: आज ही के दिन 1878 को गामा पहलवान का हुआ था जन्म, जिन्होंने नहीं हारी थी कोई भी कुश्ती
X
Aaj Ka Itihas 2 May 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 22 May 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 22 मई से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 22 मई के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 22 मई के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 22 मई को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 22 मई के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 22 मई के बारे में पढ़ा होगा जिसका 22 मई के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 22 मई को देश और दुनिया के इतिहास में आज के

दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1805- गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
1972 - पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।
1990 - उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।
1992 - बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य बने।
1996 - माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।
2001 - दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
2002 - नेपाल में संसद भंग।
2003 - अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।
2007 - गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 - संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।

22 मई को जन्मे व्यक्ति

1959 - महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री का जन्म हुआ ।
1925 - मदन लाल मधु - हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एकका जन्म हुआ ।
1878 - गामा पहलवान - विश्व के एक मात्र ऐसे पहलवान थे, जिन्होंने अपने जीवन में कोई कुश्ती नहीं हारी का जन्म हुआ ।
1774 - राजा राममोहन राय - धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में राजा राममोहन राय का जन्म हुआ ।

22 मई को हुए निधन

2021 -रेवा प्रसाद द्विवेदी - काशी के प्रकांड विद्वान का निधन हुआ।
2021 - रामलक्ष्मण - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध संगीतकार का निधन हुआ।
2012 - एफ़. ए. खोंगलाम - मेघालय के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री का निधन हुआ।
2011 - गोविन्द चन्द्र पाण्डे - 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री का निधन हुआ।
1991 - श्रीपाद अमृत डांगे - भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक का निधन हुआ।
1545 - शेरशाह सूरी - भारत में 'सूर साम्राज्य' का संस्थापक और महान् योद्धा का निधन हुआ।

22 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व जैव विविधता दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story