Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1616 को अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का हुआ था निधन

Aaj Ka Itihas 23 April 2023: बता दें कि इतिहास के पन्नों में 23 अप्रैल के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 23 अप्रैल के इतिहास से संबधित रहा होगा।

Preeti Mishra
Published on: 23 April 2023 6:00 AM GMT
Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1616 को अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का हुआ था निधन
X
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 23 April 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 23 अप्रैल से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 23 अप्रैल के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 23 अप्रैल के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 23 अप्रैल को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 23 अप्रैल के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल के बारे में पढ़ा होगा जिसका 23 अप्रैल के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 23 अप्रैल को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

23 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of April 23)

1660 - स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा समझौते पर सहमति बनी।
1661 - ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक।
1751 - ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म हुआ।
1774 - ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराकर रोहिलाखंड पर कब्जा किया।
1891 - रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
1908 - जर्मनी, डेनमार्क, ब्रिटेन, स्वीडन, हालैंड और फ्रांस के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1935 - यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
1981 - सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1984 - वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया।
1985 - कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया।
1990 - नामीबिया सं.रा. संघ का 160वां सदस्य बना।
1996- चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का हुए एक हवाई हमले में मौत हो गयी थी।
2005 - यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड हुआ।
2007 - रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन।
2013 - वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा।
2014 - लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में तक़रीबन 60 लोगों की जान गयी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।

23 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति (23 April Famous Birthdays)

1504 - सिखों के दूसरे धर्मगुरु अंगद का जन्म।
1751 - ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म हुआ।
1858 - प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का जन्म हुआ।
1889 - हिन्दी प्रसिद्ध साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का जन्म हुआ।
1927 - सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला अन्नपूर्णा देवी का जन्म हुआ।

23 अप्रैल को हुए निधन (23 April Famous Deaths)

1616 - अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन हुआ था।
1926 - राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे का निधन हुआ था।
1968 - मशहूर गजल गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन हुआ था।
1973 - हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक धीरेन्द्र वर्मा का निधन हुआ था।
1992 - प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक भारत रत्न से सम्मानित सत्यजीत राय का निधन हुआ था।
2007 - रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ था।
2013 - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शमशाद बेगम का निधन हुआ था।

23 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस (Important Days of 23 April)

विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story