×

Aaj Ka Itihas 23 December 2023: आज ही के दिन चौधरी चरण सिंह की जयंती के दिवस में मनाया जाता है किसान दिवस

Aaj Ka Itihas 23 December 2023: बता दें कि इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 23 Dec 2023 1:00 AM GMT (Updated on: 23 Dec 2023 1:00 AM GMT)
Aaj Ka Itihas 29 December 2023
X

Aaj Ka Itihas 29 December 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 23 December 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 23 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 23 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानि 23 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन-कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 23 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

23 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1465 - विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लडाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए।

1672 - खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।

1894 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।

1912 - नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के समय वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।

1914 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।

1921 - विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।

1922 - बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।

1954 - आज ही के दिन बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।

1968 - मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।

1969 - चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।

1972 - निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में आज ही के दिन दो घंटे तक चले भूकंप ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हजार लोग मारे गए।

1976 - सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन।

1995 - हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत।

2000 - न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता।

2000 - पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।

2003 - इस्रायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया।

2005 - वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।

2007 - पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहाँ की अदालत ने सही ठहराया।

2008 - साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।

2008 - विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।

23 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1845 - भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता रास बिहारी घोष का जन्म हुआ।

1899 - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म हुआ।

1902 - भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ।

1922 - फ्रेंच एथलीट और संगीतकार मिचेलाइन ऑस्टेर्मायर का जन्म हुआ।

1954 - अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी एवं भूतपूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष एकल विजेता ब्रायन टीचर का जन्म हुआ।

23 दिसंबर को हुए निधन

1926 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का निधन हुआ।

1941 - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अर्जुन लाल सेठी का निधन हुआ।

2000 - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का निधन हुआ।

2004 - भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन हुआ।

2007 - कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन हुआ।

23 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस)

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story