×

Aaj Ka Itihas: 23 जनवरी 1897 को नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक में हुआ था

Aaj Ka Itihas Today History 23 January 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 23 Jan 2023 7:14 AM IST
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas Today History 23 January 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 23 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 23 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 23 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 23 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 23 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 23 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 23 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

23 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1570 - स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।

1556 - चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।

1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।

1793 - ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।

1668 - इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।

1897 - नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक में हुआ।

1849 - प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना 'जर्मन यूनियन' का प्रस्ताव किया।

एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।

1924 - सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।

1920 - प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।

1913 - तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।

1968 - उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।

1966 - इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।

1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।

1993 - इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।

1992 - एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।

1973 - वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।

1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।

1977 - जनता पार्टी का गठन हुआ।

2007 - भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।

2006 - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।

2005 - उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।

2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।

2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।

2002 - राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा।

2009- फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।

2008- खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।

अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।

ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।

2020 - अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।

गृह मंत्रालय ने 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार' 2020 के विजेताओं की घोषणा की।

भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत 80वें स्थान पर आ गया जबकि साल 2018 में 78वें स्थान पर था। डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीष पर बने हुए हैं।

23 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1814 - कनिंघम - एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे "भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता" कहा जाता है का जन्म हुआ।

1809 - वीर सुरेंद्र साई - भारतीय क्रांतिकारी का जन्म हुआ।

1926 - बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक का जन्म हुआ।

1897 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ।

1953 - अचल कुमार ज्योति - भारत के 21वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का जन्म हुआ।

1933 - भीम सेन सिंघल - मुंबई में बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में न्यूरोलॉजी के निदेशक का जन्म हुआ।

1930 - डेरेक वॉलकोट, पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता का जन्म हुआ।

1928 - शानू लहिरी - जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार का जन्म हुआ।

23 जनवरी को हुए निधन

1924 - शाह अब्दुल्ला - सऊदी अरब के राजा का निधन हुआ।

1975 - अमिय कुमार दास - भारतीय समाज सेवक का निधन हुआ।

1963 - नरेन्द्र मोहन सेन - भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी का निधन हुआ।

23 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

पराक्रम दिवस

कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।



Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story