×

Aaj Ka Itihas: 25 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की हुई थी स्थापना, आइये जाने आज का पूरा इतिहास

Aaj Ka Itihass: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं...

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 25 Nov 2022 6:10 AM IST
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 25 November 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 25 नवंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 25 नवंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 25 नवंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 25 नवंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 25 नवंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 25 नवंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 25 नवंबर के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 25 नवंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

25 November की ऐतिहासिक घटनाये (25 November Ka Itihas)

1716 - अमेरिका में पहली बार किसी शेर को प्रदर्शनी में रखा गया।

"1866 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।

1867 - अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।

1937 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन हुआ।

1941 - लेबनान को फ्रांस से आजादी मिली।

"1948 - भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।

1949 - स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने "हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया।

"1960 - टेलीफोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया.

"1965 - फ्रांस ने अपना पहला सेटेलाइट लांच किया।

2002 - लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।

2004 - पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।

2006 - कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन शुरु किया गया।

2011- रूस के बेंकूवर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रोटोन-एम राकेट द्वारा चीनी संचार उपग्रह एशियासेट 7 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया.

25 November को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (25 November Famous People Birth)

1879 - प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक टी. एल. वासवानी का जन्म हुआ।

1890 - पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों राधेश्याम कथावाचक का जन्म हुआ.

1922 - ब्रिटिश अभिनेत्री शेला फ़्रेजर का जन्म हुआ।

1941 - मुस्लिम सूफी, लेखक, आध्यात्मिक नेता रियाद अहमद गौहर शाही का जन्म हुआ।

1969- त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ और 10वें मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का जन्म हुआ।

25 November को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 25 November)

1974 - संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन हुआ।

1975 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का निधन हुआ।

2014 - भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का निधन हुआ।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 25 नवम्बर के (25 November's Important Events and Festivities)

राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)

विश्व मांसाहार रहित दिवस



Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story