TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Itihas 27 May 2023: आज ही के दिन 1928 को प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का हुआ था जन्म

Aaj Ka Itihas 27 May 2023: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 27 May 2023 5:00 AM GMT
Aaj Ka Itihas 27 May 2023: आज ही के दिन 1928 को प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का हुआ था जन्म
X
Aaj Ka Itihas 25 May 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 27 May 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 27 मई से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 27 मई के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 27 मई के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 27 मई को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 27 मई को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

27 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1153- मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने।
1199 - जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
1923 - क्यू क्लक्स क्लैन ने अपने सदस्यों के प्रकाशन कानून की किसी आवश्यकता से इनकार किया।
1994 - नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
2005 - दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
2006- इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
2008 - केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
2010 - भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2010 - भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
2010- रूस के दक्षिणी शहर स्टारवोपोल में एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।
2010 - तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने बुद्ध पूर्णिमा के दिन पटना रेलवे जंक्शन के पास 22 एकड़ ज़मीन पर 125 करोड़ रुपए की लागत से बने 200 फ़ीट ऊँचे स्तूप वाले एक भव्य ‘बुद्ध स्मृति पार्क’ को जनता को समर्पित किया।

27 मई को जन्मे व्यक्ति

1332 - प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म हुआ।
1894 - ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म हुआ।
1928 - प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का जन्म हुआ।
1954 - हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक हेमन्त जोशी का जन्म हुआ।
1957 - भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता नितिन गडकरी का जन्म हुआ।
1962 - प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री का जन्म हुआ।

27 मई को हुए निधन

1919 - कंदुकूरी वीरेशलिंगम का निधन हुआ वो तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में ‘गद्य ब्रह्मा’ के नाम से ख्याति मिली का निधन हुआ।
1935 - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी रमाबाई आम्बेडकर का निधन हुआ।
1964 - भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ।
1983 - भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का निधन हुआ।
2008 - आस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक का निधन हुआ।
2016 - ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story