TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Itihas 30 May 2023: आज ही के दिन मनाया जाता है हिन्दी पत्रकारिता दिवस

Aaj Ka Itihas: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 30 May 2023 5:00 AM GMT
Aaj Ka Itihas 30 May 2023: आज ही के दिन मनाया जाता है हिन्दी पत्रकारिता दिवस
X
Aaj Ka Itihas 25 May 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 30 May 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 30 मई से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 30 मई के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 30 मई के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 30 मई को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 30 मई को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

30 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1981 - बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू।
1987 - गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वाँ राज्य बना।
1996 - 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
1998 - पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण, अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।
2003 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
2004 - सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
2007 - अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
2008 - सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।
2012- विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।

30 मई को जन्मे व्यक्ति

1935 - देबू चौधरी भारत के प्रख्यात सितार वादक का जन्म हुआ।
1909 - पण्डित मुखराम शर्मा भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक का जन्म हुआ।
1947 - वी. नारायणसामी, पुदुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।

30 मई को हुए निधन

2016 - देवेगोड़ा जवरेगोड़ा - कन्नड़ लेखक, लोक गीतकार, शोधकर्ता और विद्वान का निधन हुआ।
1606 - गुरु अर्जन देव - सिक्खों के पाँचवें गुरु का निधन हुआ।
1991 - उमाशंकर दीक्षित 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत का निधन हुआ।
2000 - रामविलास शर्मा आधुनिक हिन्दी साहित्य में सुप्रसिद्ध आलोचक, निबंधकार, विचारक एवं कवि का निधन हुआ।
2013 - ऋतुपर्णो घोष - बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता का निधन हुआ।
1955 - एन. एम. जोशी भारत में 'ट्रेड यूनियन आंदोलन' के जन्मदाता का निधन हुआ।
1989 - वीर बहादुर सिंह भारतीय राजनेता तथा राजनीतिज्ञ का निधन हुआ।

30 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

हिन्दी पत्रकारिता दिवस (हिन्दी के पहले साप्ताहिक 'उदन्त मार्तण्ड' के प्रथम प्रकाशन के अवसर पर)

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story