×

Aaj Ka Itihas: 5 दिसंबर को भारत में होमगार्ड संगठन की हुई थी स्थापना, आइये जाने आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 5 December 2022: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 5 Dec 2022 2:20 AM GMT
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 5 December 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 5 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 5 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 5 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 5 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 5 दिसंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 5 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 5 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 5 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

5 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of December 5)

1657 - शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।

1812 - नेपोलियन बोनापार्ट रुस में भारी पराजय और नुक़सान का सामना करने के बाद फ़्रास लौटे।

1917 - रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।

1917 - कनाडा में हुए दो जहाजों के भीषण टक्कर में कम से कम 15 सौ लोगों की मौत हो गई।

1922 - ब्रिटिश संसद द्वारा आयरिश स्वतंत्र राज्य संविधान अधिनियम को स्वीकृति मिली।

1943 - जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।

1946 - भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।

1950 - सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।

1955 - लंबी दूरी के टेलिफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली एसटीडी सेवा आज ही के दिन अस्तित्व में आई.

1960 - अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।

1971 - भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

1973 - गेराल्ड फोर्ड ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

1989 - मुलायम सिंह यादव पहली बार (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने।

1990 - विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।

1993 - मुलायम सिंह यादव पुन: (उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्री बने थे।

1997 - भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल या।

1999 - चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।

1999 - भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी 'मिस वर्ल्ड' चुनी गईं।

2000 - अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

2001 - अमरीकी सेनाओं ने ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया।

2003 - चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दाविसन विजयी।

2003 - चेचेन्या में ट्रेन में हुए आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु, जबकि 160 घायल। राष्ट्रकुल देशों के शासनाध्यक्षों का चार दिवसीय सम्मेलन अबुजा में प्रारम्भ।

2005 - सन बनाये गए एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गो) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।

2008 - रूस के राष्ट्रपति दामित्री मे देवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।

2008 - काँग्रेस ने अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।

2013 - यमन की राजधानी सेना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर हुए आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।

5 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति(Born on 5 December)

1872 - आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का जन्म हुआ।

1894 - भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच. सी. दासप्पा का जन्म हुआ।

1898 - भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म हुआ।

1905 - जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म हुआ।

1932 - हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी नादिरा का जन्म हुआ।

1938 - गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी का जन्म हुआ।

1969 - भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ अंजलि भागवत का जन्म हुआ।

5 दिसंबर को हुए निधन (Died on 5 December)

1230 - जर्मनी के रसायन शास्त्री और दार्शनिक अलबर्ट महान का निधन हुआ।

1924 - स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का निधन हुआ।

1941 - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन हुआ।

1950 - भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन हुआ।

1951 - प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ।

1955 - प्रसिद्ध शायर मजाज़ का निधन हुआ।

1961 - परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का निधन हुआ।

2013 - दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न सम्मनित नेल्सन मंडेला का निधन हुआ।

2016 - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता जयललिता का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story