×

Aaj Ka Itihas 6 June 2023: आज ही के दिन मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति स्थापना दिवस और घल्लूघारा दिवस

Aaj Ka Itihas 6 June 2023: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 6 Jun 2023 7:13 AM GMT
Aaj Ka Itihas 6 June 2023: आज ही के दिन मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति स्थापना दिवस और घल्लूघारा दिवस
X
Aaj Ka Itihas 4 June 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 6 June 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 6 जून से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 6 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 6 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 6 जून को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 6 जून को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

6 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of June 6)

1660 - डेनमार्क तथा स्वीडन के बीच शांति समझौता हुआ।
1674 - शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।
1752- भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे।
1808 - नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था।
1831 - अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ।
1916 - अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
1918 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेलेयू वुड के युद्ध में अमेरिका को पहली जीत मिली।
1919 - फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1919 - प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण हुआ।
1944 - ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी वायु सेना ने जापान के दक्षिणी नगर फ़ोकोला पर बम्बारी करके जापान के विरुद्ध अपना हवाई आक्रमण आरंभ किया।
1967 - इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1975 - दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन।
1981 - बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
1997 - बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
1999 - भारती की पहली जोड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने टेनिस का ग्रैंड स्लैम जीता।
2002 - इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2002 - ईसवी को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को सर्वम्मति से पारित किया।
2005 - ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
2007 - दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
2008 - कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।
2008 - अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।

6 जून को जन्मे व्यक्ति ( Born on 6 June)

1733- ब्रिटेन के रसायन व भौतिक शास्त्री जोज़फ़ प्रिसली का फ़ील्ड नामक नगर में जन्म हुआ।
1829 - एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी ह्यूम, ए. ओ. का जन्म हुआ।
1881 - हिंदी भाषा के साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म हुआ।
1884 - प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का जन्म हुआ।
1889 - मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ताहा हुसैन का जन्म को हुआ।
1891 - ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म हुआ।
1901 - इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो का जन्म हुआ।
1919 - हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार राजेन्द्र कृष्ण का जन्म हुआ।
1929 - अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) हुआ था।
1936 - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता डी. रामानायडू का जन्म हुआ।
1939 - भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का जन्म हुआ।
1955 - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का जन्म हुआ।
1956 - स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी जिनको महान टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाने वाले ब्योन बोर्ग का जन्म हुआ।
1968 - दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ।
1977 - बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी मैक्स मिरन्यी का जन्म हुआ।

6 जून को हुए निधन ( Died on 6 June)

1967 - सामाजिक कार्यकर्त्ता कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का निधन हुआ।
1982 - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का निधन हुआ।
1984 - दमदमी टकसाल के प्रमुख, खलिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले का निधन हुआ।
1986 - ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का निधन हुआ।
2004 - भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन हुआ।

6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important events and festivities of 6 June)

घल्लूघारा दिवस (पंजाब)
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आई.ओ.सी.) स्थापना दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story