×

Aaj Ka Itihas 7 August 2023: आज ही के दिन 1944 में पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का हुआ था निर्माण

Aaj Ka Itihas 7 August 2023: इतिहास के पन्नों में 7 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 7 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

Preeti Mishra
Published on: 6 Aug 2023 10:54 PM GMT
Aaj Ka Itihas 7 August 2023: आज ही के दिन 1944 में पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का हुआ था निर्माण
X
Aaj Ka Itihas 6  August (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 7 August 2023 Today History: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 7 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 7 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 7 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 7 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 7 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

7 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of August 7)

  • 1668 - प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल किया।
  • 1753 - ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई।
  • 1880 - उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।
  • 1905 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं का बहिष्कार किया।
  • 1914 - रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।
  • 1944 - 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ।
  • 1947 - मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
  • 1957 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1966 - लैंसिंग, मिशिगन में नस्लभेदी दंगे भडक़े।
  • 1985 - गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियड्र्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने।
  • 1990 - अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की।
  • 1994 - इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई।
  • 1996- अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता
    चला।
  • 1998 - केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।
  • 1999 - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
  • 2000 - रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।
  • 2003 - बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।
  • 2005 - इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2012 - नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।
  • 2013 - पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत।

7 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ( 7 August Famous Birthdays)

  • 1304 - ईसवी को इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म हुआ।
  • 1871 - प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म हुआ था।
  • 1904 - भारत के प्रसिद्ध विद्वान वासुदेव शरण अग्रवाल का जन्म हुआ था।
  • 1925 - प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन का जन्म हुआ था।
  • 1975 - दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म हुआ था।

7 अगस्त को हुए निधन ( 7 August Famous Deaths)

  • 1938 - रूस के लेखक थिएटर ड्रामों के निदेशक इस्टानिस्ला विस्की का निधन हुआ।
  • 1941 - भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ था।
  • 1976 - चौथी लोकसभा के सदस्य पी. सी. अदिचन का निधन हुआ था।
  • 2009 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का निधन हुआ था।
  • 2018 - तमिलनाडु राजनीती के भीष्म पितामह करुणानिधि का निधन।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story