TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas: 7 दिसंबर को देश में पहली बार 'हिंदू विधवा' का कराया गया विवाह, आइये जाने आज का इतिहास
Aaj Ka Itihas 7 December 2022: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
ˈफ़े̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)
Aaj Ka Itihas 7 December 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 7 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 7 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 7 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।
तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 7 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
तो चलिए आज जानते हैं 7 दिसंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 7 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 7 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।
तो आइए जानते हैं कि 7 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....
7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of December 6)
1825 - भाप से चलने वाला पहला जहाज 'इंटरप्राइज' कोलकाता पहुंचा।
1856 - देश में पहली बार आधिकारिक रूप से 'हिंदू विधवा' का विवाह कराया गया।
1941 - जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये।
1944 - जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
1970 - पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।
1972 - अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
1983 - मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।
1995 - दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी। भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
1988 - अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
2001 - कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं। कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।
2003 - रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन
2004 - हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2007 - यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।
2008 - हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया। भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।
2009 - डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।
7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति (Born on 7 December)
1954 - अर्जुन राम मेघवाल - एक भारतीय राजनेता का जन्म हुआ।
1924 - मारियो सोरेस - पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति का जन्म हुआ।
1889 - राधाकमल मुखर्जी - आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान का जन्म हुआ।
1887 - गोविन्द सिंह राठौड़ - भारत के जाबांज सैनिकों में से एक का जन्म हुआ।
1879 - जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी का जन्म हुआ।
7 दिसंबर को हुए निधन (Died on 7 December)
2019 - स्वयं प्रकाश हिंदी साहित्यकार का निधन हुआ।
2016 - चो रामस्वामी भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता का निधन हुआ।
2003 - बेगम आबिदा अहमद भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी का निधन हुआ।
1977 - दीप नारायण सिंह बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री का निधन हुआ।
1782 - हैदर अली 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक का निधन हुआ।
7 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
सशस्त्र सेना झंडा दिवस