×

Aaj Ka Itihas: 8 फरवरी 1941 को जगजीत सिंह, ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह का हुआ था जन्म

Aaj Ka Itihas 8 February 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 8 Feb 2023 1:42 AM GMT
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas Today History 8 February 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 8 फरवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 8 फरवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 8 फरवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 8 फरवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 8 फरवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 8 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 8 फरवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 8 फरवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

8 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1238 - मंगाेलों ने व्लादिमीर नामक रूसी शहर को आग के हवाले किया।

1785 - 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।

1872 - अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या 'कालापानी') में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।

1905 - हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।

1909 - यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1943 - स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिये जापान के लिये रवाना हुये।

1971 - दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।

1979 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1986 - दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।

1994 - क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।

1999 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।

2002 - भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका। अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु। 2005 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।

2006 - सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।

2007 - भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा।

2008 - बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का बजट सत्र प्रारंभ। उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जॉन मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।

2009 - हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।

2010 - श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए।

2014 - सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।

8 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1897 - डॉ. ज़ाकिर हुसैन (विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति-भारत) का जन्म हुआ।

1925 - शोभा गुर्टू - प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका का जन्म हुआ।

1928 - बाला देसाई - गोमांतक दल के सदस्य का जन्म हुआ।

1941 - जगजीत सिंह, ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह का जन्म हुआ।

1939 - जेम्स माइकल लिंगदोह - भारत के बारहवें 'मुख्य चुनाव आयुक्त'का जन्म हुआ।

1951 - अशोक चक्रधर - हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक का जन्म हुआ।

1963 - मोहम्मद अज़रुद्दीन, क्रिकेटर का जन्म हुआ।

1986 - एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेटर का जन्म हुआ।

1881 - वी.टी. कृष्णमाचारी - भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक का जन्म हुआ।

1834 - दमित्री मेंडलीव - आवर्त सारणी तैयार करने वाले रूसी रसायन वैज्ञानिक का जन्म हुआ।

8 फ़रवरी को हुए निधन

1265 - हुलेगु ख़ान -'इलख़ानी साम्राज्य' के संस्थापक का निधन हुआ।

1971 - कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी - महान् लेखक और शिक्षाविद का बंबई (अब मुंबई) का निधन हुआ।

1995 - कल्पना दत्त - आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक का निधन हुआ।

1995 - टीका राम पालीवाल - राजस्थान के भूरपूर्व चौथे मुख्यमंत्री का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story