×

Aaj Ka Itihas 8 March 2023: आज है अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 1911 में मनाया गया था

Aaj Ka Itihas 8 March 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 8 March 2023 6:44 AM IST
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 8 March 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 8 मार्च से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 8 मार्च के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 8 मार्च के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 8 मार्च को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 8 मार्च के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 8 मार्च को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 8 मार्च के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 8 मार्च को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

8 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1911 - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था।

2001 - इज़रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।

2006 - रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।

2008 - मुंबई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया। फ़िल्म फ़ेयर ऑफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

2009 - भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।

2017 - मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS पर संदेह; देश पर ISIS का पहला हमला।

2018 - नेफियू रियो ने भारतीय राज्य नागालैण्ड के 9वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

2018 - भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।

8 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1864 - हरि नारायण आपटे - प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि का जन्म हुआ।

1889 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री। विश्वनाथ दास - भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।

1897 - दामेर्ला रामाराव, भारतीय कलाकार का जन्म हुआ।

1921 - साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार और कवि का जन्म हुआ।

1945 - नृपेंद्र मिश्रा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव का जन्म हुआ।

1953 - वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।

1954 - दिगंबर कामत - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।

1955 - जिम्मी जॉर्ज, भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक का जन्म हुआ।

1975 - फ़रदीन ख़ान, भारतीय अभिनेता। 1989 - हरमनप्रीत कौर - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी का जन्म हुआ।

1985 - रश्मि बंसल - भारत की जानीमानी लेखिका का जन्म हुआ।

8 मार्च को हुए निधन

1535 - रानी कर्णावती, मेवाड़ की रानी का निधन हुआ।

1957 - बाल गंगाधर खेर - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता का निधन हुआ।

1979 - आर. के. खाडिलकर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ का निधन हुआ।

1977 - कृश्न चन्दर - हिन्दी और उर्दू के यशस्वी कहानीकार का निधन हुआ।

1982 - राब बटलर - एक प्रमुख ब्रिटिश रूढ़िवादी राजनीतिज्ञ का निधन हुआ।

2015 - विनोद मेहता - आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार का निधन हुआ।

2021 - अंशुमान सिंह - राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व न्यायमूर्ति का निधन हुआ।

8 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस



Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story