×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Aaj Ka Itihas: 31जनवरी 1963 को मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था

Aaj Ka Itihas 31 January 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 31 Jan 2023 1:42 AM GMT
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 31 January 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 31 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 31 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 31 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 31 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 31 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 31 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 31 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

31 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of January 31)

1561 - मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।

1599 - ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।

1606 - ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले गाइफ़ाक्स को मौत के घाट उतार दिया।

1850- चीन में ताए पींगहा (जनता का संकल्प )नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ।

1865 - अमेरिका में 'दासता उन्मूलन' संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ।

1884 - अफ़ग़ानिस्तान के अमीर के मर्व को रूसी फ़ौजों ने छीन लिया।

1893 - अमेरिका में पहली बार 'कोका कोला' ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया।

1915 - 'प्रथम विश्व युद्ध' के दौरान जर्मनी ने रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1943 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल फ़्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाले।

तत्कालीन सोवियत संघ के मॉडल के आधार पर 31 जनवरी , 1946 को यूगोस्लाविया के 6 देशों (बोस्त्रिया-हर्जेगोविना, सर्बिया, मैसेडोनिया, मोंटेनेग्रो, स्लोवेनिया, क्रोएशिया) का विघटन।

1953 - हुए आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों के साथ कम से कम 200 यात्रियों की मौत हो गई।

1957 - अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ।

1958 - अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

1962 - अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।

1963 - मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

1966- सोवियत संघ ने 31 जनवरी, साल लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की।

1968 - प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।

1968 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1971 - पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।

1972 - बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह नेपाल के 12वें राजा बने।

1974 - पेन अमेरिका एयरवेज़ का विमान अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें लगभग 25 लोग मारे गये।

1979 - चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।

1983 - कोलकाता में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ।

1990 - रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ।

1996 - श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।

2000 - हवाला केस के सभी आरोपी बरी।

2002 - झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफ़ा दिया।

2004 - पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान को अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के मामले में 31 जनवरी गिरफ्तार किया गया।

2005 - जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने।

2005 - बांग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती।

2007 - भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी।

2008 - भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट क़ानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी ने हाइड का निधन।

2008- उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 31जनवरी, साल यूपी को 5 साल के अंदर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 6 हजार 168 करोड़ रुपए की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

2008 - पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

2010 - हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।

2013 - दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया में हुए एक ट्रेन दुर्घटना में लगभग 2500 लोग घायल हुए।

31 जनवरी को जन्मे व्यक्ति ( Born on 31 January)

1923 - 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का जन्म।

1949 - अभिनेता राजेश विवेक का 31 जनवरी, जन्म हुआ।

1975 - भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म।

1981 - अभिनेत्री अमृता अरोड़ा का 31 जनवरी जन्म हुआ।

31 जनवरी को हुए निधन( Died on 31 January)

1961 - बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन हुआ।

1968 - हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का निधन हुआ।

1987 - महान स्वतंत्रता सेनानी मिनजुर भक्तवत्सलम का निधन हुआ।

2004 -प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ।

2007 - राजनेता होकिशे सेमा का 31 जनवरी साल निधन।

2012 - समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का निधन हुआ।

1988 - तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का निधन हुआ।

2000 - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story