×

Aaj Ka Itihas 1 January: आज ही के दिन 1862 में भारतीय दंड संहिता किया गया था लागू

Aaj Ka Itihas 1 January: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 1 Jan 2024 12:30 AM GMT (Updated on: 1 Jan 2024 12:30 AM GMT)
Aaj Ka Itihas 1 January 2024
X

Aaj Ka Itihas 1 January 2024 (Image: Social Media)

Aaj Ka Itihas 1 January: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 1 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 1 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 1 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानि 1 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 1 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of January 1)

1515 - औस्ट्रेलिया के लाइबाख क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित किया गया।

1651- चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।

1600 - स्कॉटलैंड में में 25 मार्च के बजाय एक जनवरी से नये साल की शुरुआत हुयी।

1664 - छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान शुरु किया।

1738- औस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।

1772- पेशवा माधव राव प्रथम का निधन होने के बाद उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।

1785 - डेली यूनिवर्सल रजिस्टर (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।

1808 - अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।

1833 - बेल्जियम और हॉलैंड के बीच जोनहोवेन संधि पर हस्ताक्षर किये गए।

1862 - भारतीय दंड संहिता लागू किया गया।

1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।

1880 - देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।

1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।

1909- अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।

1912 - रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्‍थापना हुई।

1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया।

1918 - उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लताविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1928 - अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।

1948- इटली का संविधान अस्तित्‍व में आया था।

1948 - बिहार की राजधानी पटना के पास स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।

1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।

1951 - ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।

1955 - भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।

1956 - मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।

1971 - टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।

1972 - बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।

1973 - जनरल मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।

1978 - एयर इंडिया का बोइंग 747 हादसे का शिकार हुआ था. इस विमान में सवार सभी 213 लोगों की मौत हो गई थी।

1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित हुआ।

1992 - भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।

1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन हुआ।

1994 - उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) व्यापारिक बना।

1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।

1996 - सिंगापुर एशिया का जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।

2001 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ था।

2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किये गये, सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।

2005 - इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।

2009 - थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।

2013 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।

1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 1 January)

1875 – लखनऊ के प्रसिद्ध शायर हसरत मुहानी का जन्म हुआ था।

1890 – भारत प्रसिद्ध राजनेता सम्पूर्णानन्द का जन्म हुआ था।

1892 – भारत के महान क्रांतिकारी महादेव देसाई का जन्म हुआ था।

1894 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस का जन्म हुआ था।

1914 – प्रसिद्ध बांग्ला लेखक अद्वैत मल्लबर्मन का जन्म हुआ था।

1914 – भारतीय राजकुमारी नूर इनायात ख़ाँ का जन्म हुआ था।

1920 – समाजवादी विचारधारा के महान भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का जन्म हुआ था।

1936 – 1950-60 की हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री शकीला का जन्म हुआ था।

1937 –प्रख्यात उपन्यासकार काशीनाथ सिंह का जन्म हुआ था।

1941 –भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता असरानी का जन्म हुआ था।

1943 – भारतीय वैज्ञानिक रघुनाथ अनंत माशेलकर का जन्म हुआ था।

1950 – निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक दीपा मेहता का जन्म हुआ था।

1950 – प्रसिद्ध गीतकार एवं उर्दू कवि राहत इंदौरी का जन्म हुआ था।

1951 – बोलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता नाना पाटेकर का जन्म हुआ था।

1952 – हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार उदय प्रकाश का जन्म हुआ था।

1953 – राजनीतिज्ञ सलमान खुर्शीद का जन्म हुआ था।

1961 – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं एन. बीरेन सिंह का जन्म हुआ था।

1975 – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का जन्म हुआ था।

1978 – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री विद्या बालन का जन्म हुआ था।

1978 – हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री तनीशा का जन्म हुआ था।

1 जनवरी को हुए निधन ( Died on 1 January)

1933 - भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक हेमचंद दासगुप्त का निधन हुआ था ।

1955 - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का निधन हुआ था ।

1940 - प्रसिद्ध तेलुगु लेखक पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव का निधन हुआ था ।

1983 - एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी डी. एन. खुरोदे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है उनका निधन हुआ था ।

2008 - पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक प्रताप चन्द्र चंदर निधन हुआ था ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story