×

Aaj Ka Itihas 19 December: आज ही के दिन मन्नाया जाता है गोवा मुक्ति दिवस

Aaj Ka Itihas 19 December: इतिहास के पन्नों में 19 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 19 Dec 2023 1:35 AM GMT
Aaj Ka Itihas 19 December
X

Aaj Ka Itihas 19 December (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 19 December: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 19 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 19 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 19 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानि 19 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 19 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of December 19)

1154 - किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।

1919 - अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुयी।

1924 - जर्मन सीरियल किलर फ्रिट्ज हार्मैन को हत्या की एक श्रृंखला के लिए मौत की सजा सुनाई गई।

1927 - उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुयी।

1927 - महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।

1941 - जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।

1961 - गोवा स्वतंत्र हुआ।

1961 - ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा के बॉर्ड में प्रवेश किया।

1983 - ब्राजील के शहर रियो दी जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई।

1984 - चीन एवं ब्रिटेन के मध्य 1997 तक हांगकांग चीन के वापस करने संबंघी समझौते पर हस्ताक्षर।

1998 - अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा, डेनवर (अमेरिका) में

आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।

1999 - 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।

2000 - ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।

2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।

2005 - अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।

2006 - शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।

2007 - टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।

2008 - केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।

2012 - पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

19 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति (Famous Birthdays on 19 December)

1897 - मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर का जन्म हुआ।

1919 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का जन्म हुआ।

1934 - भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म हुआ।

1969- पूर्व क्रिकेटर नयन मुंगया का जन्म हुआ।

1974 - ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान रिकी पोंटिंग का जन्म हुआ।

1974 - अमरीकन फुटबॉल के खिलाड़ी जेक प्लमर का जन्म हुआ।

1980 - अमरीकन अभिनेता जेक गाइलनहाल का जन्म हुआ।

19 दिसंबर को हुए निधन ( Famous Death on 19 December)

1860 - 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल लार्ड डलहौजी का निधन हुआ।

1927 - महान् स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक, बहुभाषाविद् व साहित्यकार राम प्रसाद बिस्मिल का निधन हुआ।

1927 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का निधन हुआ।

1927 - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक ठाकुर रोशन सिंह का निधन हुआ।

1988 - ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का निधन हुआ।

2016 - लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का निधन हुआ।

19 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important events and festivities of 19 December)

गोवा मुक्ति दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story