×

Aaj Ka Itihas: 2 मार्च 1949 में सरोजिनी नायडू सुप्रसिद्ध कवयित्री का हुआ था निधन

Aaj Ka Itihas: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 2 March 2023 6:54 AM IST
Aaj Ka Itihas  7th march 2023
X

Aaj Ka Itihas 7th march 2023 (Photo: Social Media)

Aaj Ka Itihas: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 2 मार्च से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 2 मार्च के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 2 मार्च के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 2 मार्च को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 2 मार्च के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 2 मार्च को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 2 मार्च के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 2 मार्च को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

2 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1995 - इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।

1997 - चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।

1999 - व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन।

2000 - चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना।

2002 - कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू, पाकिस्तान को पुन: शामिल करने से इन्कार, फ़िलिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।

2006 -नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।

भारत ने परमाणु शक्ति के सम्बन्ध में अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया।

2008- आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।

हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे। नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया।

2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूदी दी।

2 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1986 - जयन्त तालुकदार, भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी का जन्म हुआ।

1932 - बसंत सिंह खालसा, राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।

1926 - पी. के. वासुदेवन नायर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीति दल 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' से था का जन्म हुआ।

1924 - गुलशन राय - हिन्दी फ़िल्म निर्माता व वितरक का जन्म हुआ।

2 मार्च को हुए निधन

2021 - बी. एस. नारंग - प्रसिद्ध शास्त्रीय वादक तथा संगीतकार का निधन हुआ।

2014 - पवन दीवान - छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि का निधन हुआ।

2010 - सैयद अली - भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी का निधन हुआ।

1949 - सरोजिनी नायडू, सुप्रसिद्ध कवयित्री का निधन हुआ।

1869 - हरकोर्ट बटलर, उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story