×

Aaj Ka Itihas: 23 नवंबर को भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का हुआ था आयोजन

Aaj Ka Itihas 23 November 2022: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं...

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 23 Nov 2022 1:23 AM GMT
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 23 November 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 23 नवंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 23 नवंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 23 नवंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 23 नवंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 23 नवंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 23 नवंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 23 नवंबर के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 23 नवंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

23 November की ऐतिहासिक घटनाये (23 November Ka Itihas)

1165 - पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद रोम वापस लौटे थे।

1744 - ब्रिटिश के प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने इस्तीफा दे दिया।

1890 - इटली में आम चुनाव हुये।

1892 - लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया।

1904 - अमेरिका के सेंट लुईस में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1923 - जर्मनी की गुस्ताव स्ट्रेसीमैन की गठबंधन सरकार का पतन हो गया।

1946 - वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग में 6000 लोगों की मौत हो गयी।

1983 - भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।

1984 - लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।

1997 - साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता नीरद सी चौधरीने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।

2002 - जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई।

2002 - नाइजीरिया में प्रस्तावित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया।

2006 - अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।

2007 - आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।

2008 - जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65% वोट डाले गये।

2009 - फिलीपींन्स में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या हुई।

23 November को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (23 November Famous People Birth)

1897 - भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का जन्म हुआ।

1914 - हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार कृश्न चन्दर का जन्म हुआ।

1922 - अमेरिकी विज्ञापन एजेंसी के कार्यकारी डोनाल्ड टेनंट का जन्म हुआ।

1926 - आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म हुआ।

1930 - प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका गीता दत्तअ का जन्म हुआ।

23 November को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 23 November )

1912 - क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का निधन हुआ।

1937 - वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हुआ।

1977 - संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् प्रकाशवीर शास्त्री का निधन हुआ।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 23 नवम्बर के (23 November's Important Events and Festivities)

राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story