×

Aaj Ka Itihas: 24 जनवरी 1857 को भारत के कोलकाता शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की गई थी स्थापना

Aaj Ka Itihas 24 January 2024: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 24 Jan 2023 1:22 AM GMT
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 24 January 2024: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 24 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 24 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 24 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 24 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 24 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 24 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 24 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

24 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of January 24)

1857 - भारत के कोलकाता शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना की गई।

1859 - 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।

1862 - बुखारेस्ट को रोमानिया की राजधानी बनाया गया।

1924 - रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।

1936 - अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

1939 - चिली में आये भूकंप से लगभग 50 हजार लोग मरे।

1950 - संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना।

1950 - जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला।

1951 - प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।

1952 - बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।

1966 - आल्प्स की पहाड़ियों में मोंब्लॉ के शिखर के पास एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान दुर्घटना में लगभग 120 लोगों की मौत हो गई।

1979 - नेवादा में परमाणु परीक्षण अमेरिका ने किया।

1989 - पेरू में सोने की खान में 125 से अधिक मजदूर फँस गये।

1990 - जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया।

1991 - लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की।

1993 - सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।

1996 - सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।

2000 - चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी।

2002 - भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित।

2003 - फ्रांस और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि।

2005 - आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी।

2011 - मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर हुए बम विस्फोट से 40 लोगों की मौत, 200 घायल।

24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति( Born on 24 January)

1776 - जर्मनी के लेखक अर्नेस्ट हूफ़मैन का जन्म हुआ।

1797 - फ़्रांस के लेखक और कवि अलफ़्रेड डो.वीनी का जन्म हुआ।

1826 - प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ।

1877 - महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म हुआ।

1924 - स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ।

1943 - हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ।

24 जनवरी को हुए निधन( Died on 24 January)

1965 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन हुआ।

1966 - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।

2011 - भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का निधन हुआ।

1958 - प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का निधन हुआ।

24 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Events and Festivals of January 24)

24 जनवरी के दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को "राष्ट्रीय बालिका दिवस" के रूप में मनाया जाता है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story