×

Aaj Ka Itihas 25 December: आज ही के दिन पूरे विश्व में मनाया जाता है क्रिसमस

Aaj Ka Itihas 25 December: कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 25 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 25 Dec 2023 1:45 AM GMT (Updated on: 25 Dec 2023 1:50 AM GMT)
Aaj Ka Itihas 29 December 2023
X

Aaj Ka Itihas 29 December 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 25 December: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 25 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 25 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानि 25 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 25 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

25 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of December 25)

1763- भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।

1771 - मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1892 - स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

1924 - पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न।

1946 - ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।

1947 - पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।

1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1974 - राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।

1991- राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का

विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।

1998 - रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।

2002 - चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।

2005 - मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।

2008 - भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।

2012 - दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान

दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।

25 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति (Born on December 25)

1861 - महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ।

1872 - संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित गंगानाथ झा का जन्म हुआ।

1876 - ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का जन्म हुआ।

1880 - एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का जन्म हुआ।

1919 - प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ।

1924 - भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ।

1925 - प्रसिद्ध चित्रकार सतीश गुजराल का जन्म हुआ।

1926 - हिन्दी साहित्यकार धर्मवीर भारती का जन्म हुआ।

1944 - फ़िल्म निर्देशक मणि कौल का जन्म हुआ।

1949 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म हुआ।

1978 - सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर मनोज कुमार चौधरी का जन्म हुआ।

25 दिसंबर को हुए निधन (Died on December 25)

1959 - भारतीय अभिनेता प्रेम अदीब का निधन हुआ।

1972 - भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजागोपालाचारी का निधन हुआ।

1977 - हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन हुआ।

1994 - भारत के भू.पू. राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह का निधन हुआ।

2011 - नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक सत्यदेव दुबे का निधन हुआ।

2015 - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना का निधन हुआ।

25 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 25 December)

क्रिसमस ( christmas)

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story