×

Aaj Ka Itihas: 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ

Aaj Ka Itihas 26 January 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हम एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 26 Jan 2023 1:39 AM GMT
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 26 January 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 26 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 26 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 26 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 26 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 26 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 26 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 26 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of January 26)

1666 - फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1748 - ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर साल हस्ताक्षर किए।

1841 - हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।

1845 - ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।

1837 - मिशगन को अमेरिका का 26वां प्रांत बनाया गया। इससे पहले फ्रांस की हार के बाद यह ब्रिटिश शासन के अधीन था, अमेरिकी क्रांतिकारी युद्द के बाद मिशगन को संयुक्त राज्य को सौंपा गया था।

1905 - दक्षिण अफ्रीका में हुयी खुदाई में दुनिया का सबसे बड़ा 3106 कैरेट का हीरा कलिनन मिला।

1930 - ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।

1931 - 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किया गया।

1931 - ऑस्ट्रिया और हंगरी ने शांति संधि' पर हस्ताक्षर किये।

1934 - पौलैंड और जर्मनी के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।

1950 - भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।

1950 - स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।

1950 - उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।

1937 - गठित भारतीय संघीय न्यायालय ('फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया') का नाम 1950 में बदलकर सर्वोच्च न्यायालय ('सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया') कर दिया गया

1958 - दक्षिणी अवाजी द्धीप के पास जापानी नाव ननकई डूब गई , जिससे करीब 167 लोगों की मौत हो गई।

1963 - मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।

1972 - युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक 'अमर जवान ज्योति' की स्थापना की गयी।

1981 - पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।

1982 - पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।

1994 - पाकिस्तान के रावलपिंडी में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।

1999 - महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का बांग्लादेश के ढाका में आयोजन।

2000 - कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।

2001 - गुजरात के भुज में हुए जबरदस्त भूकंप में हजारों लोगों की जाने गयी।

2001 - संगीतकार लता मंगेश्कर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया गया।

2001 - प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँ को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

2003 - गणतंत्र दिवस समारोह में ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' शामिल हुए।

2004 - माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।

2004 - अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने देश ने नए संविधान पर हस्ताक्षर किए।

2008 - 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल ने परेड की सलामी ली।

2008 - एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।

2010 - भारत की पहली महिला राष्ट्रपति एवं क्रमानुसार 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत् की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और रसूल पोकुटटी, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं।

2014 - अंडमान और निकोबार द्धीप समूह में एक पर्यटक नाव डूब गई जिसमें लगभग 21 लोग मारे गए।

26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 26 January)

1915- भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी गाइदिनल्यू का जन्म।

1918 - राजनीतिज्ञ भगवत दयाल शर्मा का जन्म।

1923 - प्रसिद्ध कवि देवनाथ पाण्डेय 'रसाल' का जन्म।

1933 - निर्देशक अनिल गांगुली का जन्म।

1967 - भारतीय पार्श्वगायक प्रदीप सोमासुंदरन का जन्म।

26 जनवरी को हुए निधन (Died on 26 January)

1823 - प्रसिद्ध कायचिकित्सक एडवर्ड जेनर की मृत्यु हुयी।

1954 - भारत के स्वतंत्रता-संग्राम के राष्ट्रवादी क्रान्तिकारी मानवेन्द्र नाथ राय की मृत्यु हुयी।

1968 - स्वतंत्रता सेनानी माधव श्रीहरि अणे की मृत्यु हुयी।

2005 - प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन की मृत्यु हुयी।

2012 - पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल की मृत्यु हुयी।

2012 - राजनीतिज्ञ एमओएएच फारूक की मृत्यु।

2017 - अभिनेता माइक कोनर्स की मृत्यु।

2017 - रुस के राजनीतिज्ञ एजेक्जेंडर मिखाइलोविच कदाकिन की मृत्यु।

26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 25 January)

गणतंत्र दिवस

अंतराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस

जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story