×

Aaj Ka Itihas: 28 फरवरी 1963 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का हुआ था निधन

Aaj Ka Itihas 28 February 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 28 Feb 2023 6:06 AM IST
Aaj Ka Itihas  7th march 2023
X

Aaj Ka Itihas 7th march 2023 (Photo: Social Media)

Aaj Ka Itihas 28 February 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 28 फरवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 28 फरवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 28 फरवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 28 फरवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 28 फरवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 28 फरवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 28 फरवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1991 - खाड़ी में युद्ध विराम लागू।

1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।

1994 - अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।

1996 - क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।

1999 - कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।

2003 - नामीबिया के राष्ट्रपति सैम नुजोमा भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे, भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।

2005 - मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार।

2006 - फिलीपींस में आपातकाल लागू करने का मामला न्यायालय पहुँचा।

2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने आर्थिक समीक्षा संसद में पेश की। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल टी.पी. राजेश्वर ने 'वैट' विथेयक की अपनी मंज़ूरी दी।

नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ।

28 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1947 - विजय बहुगुणा - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हैं का जन्म हुआ।

1947 - दिग्विजय सिंह - कांग्रेस के राजनीतिज्ञ जो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।

1944 - रवीन्द्र जैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक का जन्म हुआ।

1927 - कृष्णकान्त - भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति का जन्म हुआ।

1913 - पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक का जन्म हुआ।

28 फ़रवरी को हुए निधन

2020 - बलबीर सिंह खुल्लर - भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य का निधन हुआ।

2018 - जयेन्द्र सरस्वती - कामकोटि पीठ, कांचीपुरम, तमिलनाडु के शंकराचार्य का निधन हुआ।

1989 - तिरुमलाई कृष्णामाचार्य - भारत के योग गुरु, आयुर्वेद के वैद्य तथा विद्वान का निधन हुआ।

1936 - कमला नेहरू, जवाहर लाल नेहरू की पत्नी का निधन हुआ।

1963 - डॉ. राजेंद्र प्रसाद (स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता, प्रथम राष्ट्रपति-भारत)का निधन हुआ।

1904 -जनरल सर आर्थर पावर पामर -भारतीय सेना के अफ़सर का निधन हुआ।

1884 - वीर सुरेंद्र साई - भारतीय क्रांतिकारी का निधन हुआ।

1572 ई. - राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता का निधन हुआ।

28 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)।

राष्ट्रीय डि-एडिक्शन दिवस (मोरारजी देसाई का जन्म दिवस)।



Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story