×

Aaj Ka Itihas: 4 जनवरी 1643 को मशहूर भौतिक विज्ञानी आइजक न्‍यूटन का हुआ था जन्‍म, जानें अन्य घटनाएं

Aaj Ka Itihas 4 January 2023: उल्लेखनीय है कि 4 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाएं हुईं, हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है। यह लेख आपको 4 जनवरी को इतिहास में हुई घटनाओं से परिचित कराता है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 4 Jan 2023 7:18 AM IST
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 4 January 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 4 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 4 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 4 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 4 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 4 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 4 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 4 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 4 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

4 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of January 4)

1642 - इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।

1762 - इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर युद्ध की घोषणा की।

1906 - दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की।

1906 - किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।

1932 - ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।

1948 - बर्मा (अब म्यांमार) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1951 - चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया।

1962 - अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली।

1972 - नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन हुआ।

1990 - पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 400 लोग मारे गए और लगभग 547 घायल हुए।

1998 - बंग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इनकार किया।

1999 - मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' का प्रस्थान।

2004 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जफर उल्ला खान जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।

2008 - अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगाई।

2009 - पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।

2010 - भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।

4 जनवरी को जन्मे व्यक्ति ( Born on 4 January)

1643 - मशहूर भौतिक विज्ञानी आइजक न्‍यूटन का जन्‍म हुआ।

1809- नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्रेल का जन्म हुआ।

1892 - भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का जन्‍म हुआ।

1924 - धार्मिक विचारक सेबास्तियन कप्पेन का जन्‍म हुआ।

1925 - कवि गोपाल दास नीरज का जन्‍म हुआ।

1931 - अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्‍म हुआ।

1965 - अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्‍म हुआ।

1988 - भारतीय लेखक नाबिला जमशेद का जन्‍म हुआ।

1925 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्‍म हुआ।

1887 - प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का जन्‍म हुआ।

1952 - वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, भारत के 43वें न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर का जन्‍म हुआ।

4 जनवरी को हुए निधन (Died on 4 January)

1931 - मोहम्मद अली का निधन जो भारत के प्रसिद्ध पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।

1983 - झाबरमल्ल शर्मा का निधन जो राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।

1905 - अयोध्याप्रसाद खत्री का निधन खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।

1994 - राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) का निधन हिन्दी फिल्मों के मशहूर संगीतकार थे।

2006 - शेखमकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन जो दुबई के शासक थे।

2016 - एस. एच. कपाड़िया का निधन जो भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।



Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story