×

Aaj Ka Itihas 7 December: आज ही के दिन 1856 में देश में पहली बार आधिकारिक रूप से कराया गया था ‘हिंदू विधवा’ का विवाह

Aaj Ka Itihas 7 December: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 7 Dec 2023 1:45 AM GMT (Updated on: 7 Dec 2023 1:45 AM GMT)
Aaj Ka Itihas 7 December
X

Aaj Ka Itihas 7 December (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 7 December: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 7 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 7 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 7 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानि 7 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 7 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events December 7)

1825 - भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।

1856 - देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।

1917 - अमेरिका प्रथम विश्व युद्ध का हिस्सा बना और उसने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमला किया।

1936 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्लिंगटन लगातार चार टेस्ट पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने. इनमें से 3 शतक दक्षिण अफ्रीका और 1 इंग्लैंड के खिलाफ आया।

1941 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज ही के दिन जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर मशहूर हवाई हमला किया।

1944 - जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।

1949 - आज के दिन भारतीय सशस्‍त्र बल फ्लैग डे मनाया जाता है।

1970 - पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।

1971 - पाकिस्तान में राष्ट्रपति याहया खान ने गठबंधन सरकार बनाने का ऐलान किया जिसमें नुरुल अमीन पीएम तो जुल्फीकार अली भुट्टो उप-प्रधानमंत्री बने।

1972 - अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।

1992 - आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीकी धरती पर पहली बार कोई वनडे मैच खेला गया।

1995 - भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।

1995 - अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा का अंतरिक्ष यान गैलीलियो बृहस्पति पहुँच गया।

1988 - अर्मेनिया में आये 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।

2001 - तालिबान ने कई दिनों तक चली लड़ाई के बाद अफगानिस्तान के कांधार पर कब्जा छोड़ा।

2001 - विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2002 - तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड बनीं।

2003 - रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।

2004 - हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

2008 - हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया।

2008 - भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।

2009 - डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।

7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति ( Born on 7 December)

1879 - भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का जन्म हुआ।

1889 - आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान राधाकमल मुखर्जी का जन्म हुआ।

1924 - पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति मारियो सोरेस का जन्म हुआ।

7 दिसंबर को हुए निधन ( Died on 7 December)

1782 - 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा हैदर अली का निधन हुआ।

2003 - भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का निधन हुआ।

2016 - भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता चो रामस्वामी का निधन हुआ।

7 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important Days of 7 December)


सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story